अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 का समापन समारोह रोम, इटली स्थित एफएओ मुख्यालय में एक हाइब्रिड स्वरूप में हुआ

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सचिव श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी ने प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विभिन्न सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों के साथ वैश्विक अवसर की शोभा बढ़ाई और सुपरफूड के वैश्विक अभियान में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्य भाषण दिया खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने 29 मार्च 2024 को एफएओ […]

भाकृअनुप-राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान का 20वां दीक्षांत समारोह करनाल में आयोजित

भाकृअनुप-राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान का 20वां दीक्षांत समारोह संस्थान के सभागार करनाल, हरियाणा में आज आयोजित किया गया। इस अवसर पर पदम भूषण डा. आर.एस. परोदा, पूर्व सचिव (डेयर) तथा महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं टास के अध्यक्ष ने दीक्षांत भाषण दिया। 20वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुल 278 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई जिनमें से 49 विद्यार्थियों को बी.टेक की […]

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने किसानों व एफपीओ के लिए दो ऐप लांच किए

भारत को डिजिटल कृषि अर्थव्यवस्था वाला विकसित देश बनाने में मिलेगी मदद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज दो महत्वपूर्ण, एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) व किसान अनुकूल ऐप लांच किए। ये हैं- ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मोबाइल ऐप, जिसे ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फार डिजिटल कामर्स) के साथ एकीकृत किया गया है और दूसरा, एफपीओ इंस्पेक्शन मोबाइल ऐप। ओएनडीसी के साथ ई-नाम मोबाइल ऐप के एकीकरण से ई-नाम पर पंजीकृत एफपीओ/किसान कृषि/प्रसंस्कृत उपज ओएनडीसी नेटवर्क वाले खरीदारों के माध्यम से बेच सकते हैं। इससे एफपीओ/किसानों को ओएनडीसी नेटवर्क के माध्यम से अधिक खरीदारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ई-नाम अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग (ई-ट्रेडिंग) पोर्टल है, जो कृषि वस्तुओं के लिए एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने हेतु एक आभासी मंच के माध्यम से मौजूदा भौतिक एपीएमसी को नेटवर्क बनाना चाहता है। ई-नाम की शुरूआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 14 अप्रैल 2016 को हुई थी। वर्तमान में 23 राज्यों व 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 1389 विनियमित थोक बाजारों में ई-नाम लागू किया गया है। किसानों की उपज की प्रतिस्पर्धी बोली के कारण ई-नाम पर किसानों की आय बढ़ रही है और विक्रेताओं को समय पर ऑनलाइन भुगतान भी प्राप्त होता है। ई-नाम की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से यह पूरी तरह पारदर्शी है। 2016 में शुरू हुए ई-नाम पोर्टल पर अभी तक 1.77 करोड़ से ज्यादा किसान और 2.55 लाख से ज्यादा व्यापारी पंजीकृत हो चुके हैं। 3,600 से ज्यादा एफपीओ भी ई-नाम प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा ई-नाम के लिए 1.71 लाख से अधिक एकीकृत लाइसेंस जारी किए गए हैं। फरवरी-2024 तक इस प्लेटफॉर्म पर 3.32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार दर्ज किया जा चुका है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी तरह, एफपीओ इंस्पेक्शन मोबाइल ऐप, 10 हजार एफपीओ के गठन व संवर्धन की योजना के कुशल कार्यान्वयन की सुविधा के लिए, प्रभावी निगरानी व रिकॉर्ड रखने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस ऐप की प्रमुख विशेषताओं में से एक, निरीक्षण की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए जियो निर्देशांक के साथ एफपीओ का निरीक्षण करने वाले व्यक्ति की छवि कैप्चरिंग है। इस ऐप में, सीबीबीओ, एफपीओ से संबंधित संपूर्ण निगरानी व निरीक्षण गतिविधियां की जा सकती हैं, जिससे यह सुधार व संवर्धन में मददगार है। इन दोनों सुविधाओं से निश्चित रूप से एफपीओ, किसानों, विक्रेताओं, खरीदारों को बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम में एक सक्रिय भागीदार बनने के लिए खुद को विकसित करने और भारत को निकट भविष्य में डिजिटल कृषि अर्थव्यवस्था वाला विकसित देश बनाने में मदद मिलेगी।  

आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानो की आय कृषि विशेषज्ञ

आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानो की आय कृषि विशेषज्ञ   जौनपुर रामपुर क्षेत्र के बासुपुर ग्राम सभा में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं मदन फाउंडेशन, अमेठी, द्वारा किसान गोष्ठी का कार्यक्रम में बतौर कृषि विशेषज्ञ कैलाश प्रजापति ने उपस्थित किसानों को कृषि के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि भारत […]

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सिमडेगा में किया पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज झारखंड के सिमडेगा जिले में तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन किया। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए […]

ओलावृष्टि से नुकसान हुई फसलों की सरकार ने की भरपाई, केंद्रीय राज्यमंत्री ने बांटे प्रमाण पत्र

रिपोर्ट-अजमीनाज खान, जालौन, यूपी जालौन में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से सैकड़ो गांव के हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। इसके बाद शासन ने इन प्रभावित इलाकों का सर्वे कराया था और शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी थी, जिसके बाद शासन ने क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा किसानों के खाते में […]

नहर टूटने के मामले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, किसानों की मांग

संवाददाता- कौस्तुभ तिवारी, तहसील- गोला, गोरखपुर एसडीएम बांसगांव के समक्ष भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसान ने अपने जिला अध्यक्ष इंद्रेश कुमार जी के साथ मिलकर क्षेत्रीय किसान साथियों के साथ एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की। इस बारे में नहर विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई, जहां पर किसानों […]

भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद् की तीन दिवसीय कार्यशाला / प्रदर्शनी ” उत्तर प्रदेश एग्रोटेक-2024″ का शुभारंभ करेंगे उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह

कार्यशाला एवं प्रदर्शनी 1 मार्च से 3 मार्च तक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में संपन्न होगी लखनऊ: भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद अपनी सालाना कार्यशाला व प्रदर्शनी “एग्रोटेक 2024-डेवलपमेंट मीट ऑन उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर” का आयोजन कल एक मार्च से करने जा रहा है। प्रदर्शनी और कार्यशाला आयोजन भारतीय कृषि खाद्य परिषद उत्तर प्रदेश कृषि […]

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने किया राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र के भवन का उद्घाटन

मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी, यही हमारे जीवन का आधार- श्री मुंडा अन्नदाताओं के साथ मिलकर नए भारत को गढऩे का संकल्प लेने की जरूरत-कृषि मंत्री श्री मुंडा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र, नई दिल्ली के नवनिर्मित अनुसंधान व प्रशासनिक भवन का उद्घाटन आज केंद्रीय कृषि एवं […]

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा की अध्यक्षता में हुई आईसीएआर सोसायटी की 95वीं वार्षिक आम बैठक

छोटे किसानों की प्रगति व कृषि में आत्मनिर्भरता हमारा लक्ष्य- कृषि मंत्री श्री मुंडा कृषि क्षेत्र की चुनौतियां कम करते हुए अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं-श्री मुंडा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसायटी की 95वीं वार्षिक आम बैठक केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में […]