अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश का मूल पाठ

अमेठी के मेरे प्रिय परिवारजनों, आप सभी को मेरा नमस्कार। अमेठी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन सत्र में आपके बीच आना, आपसे जुड़ना, मेरे लिए बहुत विशेष है। देश में खेलों के लिए ये महीना बड़ा शुभ है। हमारे खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में मेडल की सेंचुरी लगा दी है। इन आयोजनों के बीच अमेठी के खिलाड़ियों ने भी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं। इस प्रतियोगिता से आपको जो नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है, उसे आप भी महसूस करते होंगे, पुरे क्षेत्र के भी लोग महसूस करते होंगे, और मैं तो सुन कर के ही महसूस करने लग जाता हूं। इसी जोश और आत्मविश्वास को हमें संभालना है, संवारना है, रोपना है, खाद पानी देना है। बीते 25 दिनों में आपको जो अनुभव मिला है, वो आपके स्पोर्टिंग करियर की बहुत बड़ी पूंजी है। मैं आज हर उस व्यक्ति को भी बधाई देता हूं जिसने शिक्षक की भूमिका में, निरीक्षक की भूमिका में, स्कूल एवं कॉलेज के प्रतिनिधि की भूमिका में, इस महा अभियान से जुड़कर इन युवा खिलाड़ियों को समर्थन एवं प्रोत्साहन दिया है। एक लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का जुटना, वो भी इतने छोटे से एरिया में यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मैं विशेष रूप से अमेठी की सांसद बहन स्मृति ईरानी जी को शुभकामना देता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को इतना सफल बनाया। साथियों, किसी भी समाज के विकास के लिए ये बहुत आवश्यक है कि वहां खेलों का विकास हो, वहां खेल और खिलाड़ियों को फलने-फूलने का अवसर मिले। लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना, हारने के बाद फिर से प्रयास करना, टीम के साथ जुड़कर आगे बढ़ना, व्यक्तित्व विकास की ये सारी भावनाएं खेलों के माध्यम से सहज तरीके से युवाओं में विकसित होती हैं। भाजपा के सैकड़ों सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समाज और देश के विकास का नया रास्ता तैयार किया है। इन प्रयासों का परिणाम देश को आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। मुझे विश्वास है कि अमेठी के भी युवा खिलाड़ी आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडल जरूर जीतेंगे। और इसमें इस प्रतियोगिता से मिला अनुभव भी बहुत काम आएगा। साथियों, जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है तो उसका सिर्फ एक ही लक्ष्य होता है वो कैसे खुद को, अपनी टीम को विजयी बनाए। आज पूरा देश खिलाड़ियों की तरह ही सोच रहा है। खिलाड़ी भी जब खेलते हैं तो राष्ट्र प्रथम की सोच रखते हैं। उस क्षण वो सब कुछ दांव पर लगाकर देश के लिए ही खेलते हैं, इस समय देश भी एक बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहा है। भारत को विकसित बनाने में देश के हर जिले के हर नागरिक की भूमिका है। इसके लिए हर क्षेत्र को एक भाव, एक लक्ष्य और एक संकल्प से आगे बढ़ना पड़ेगा। इसी सोच से हम देश में आप जैसे युवाओं के लिए TOPS स्कीम और खेलो इंडिया गेम्स जैसी योजनाएं चला रहे हैं। आज सैकड़ों एथलीट्स को TOPS स्कीम के तहत देश विदेश में ट्रेनिंग और कोचिंग दिलाई जा रही है। इन प्लेयर्स को करोड़ों रूपये की सहायता दी जा रही है। खेलो इंडिया गेम्स के तहत भी 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को 50 हजार रूपए महीने की मदद दी जा रही है। इससे वो अपनी ट्रेनिंग, डाइट, कोचिंग, किट, जरूरी इक्विपमेंट्स और अन्य खर्च पूरा कर पा रहे हैं। मेरे प्यारे परिवारजनों, बदलते हुए आज के भारत में छोटे-छोटे शहरों के टेलेंट को खुलकर आगे आने का मौका मिल रहा है। अगर आज स्टार्ट अप्स में भारत का इतना नाम है, तो उसमें छोटे शहरों के स्टार्ट अप्स की बड़ी भूमिका है। बीते वर्षों में आपने देखा होगा कि स्पोर्ट्स की दुनिया में छा जाने वाले बहुत सारे नाम, छोटे शहरों से ही निकलकर आए हैं। ये इसलिए हुआ है क्योंकि आज भारत में पूरी पारदर्शिता से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। एशियन गेम्स में भी मेडल जीतने वाले एथलीट्स बहुत बड़े बड़े शहरों से नहीं आए हैं। इनमें से बहुत से खिलाड़ी छोटे-छोटे शहरों से ही हैं। उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए हमने उन्हें हर संभव सुविधाएं दी हैं। उसका परिणाम इन एथलीट्स ने दिया है। हमारे उत्तर प्रदेश की अन्नू रानी, पारुल चौधरी के प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इसी धरती ने देश को सुधा सिंह जैसी एथलीट भी दी हैं। हमें ऐसे ही टैलेंट को बाहर निकालकर, उसे निखारकर आगे बढ़ाना है। और ये ‘सांसद खेल प्रतियोगिता’ इसका भी बहुत बड़ा माध्यम है। मेरे प्यारे खिलाड़ियों, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी की मेहनत आने वाले दिनों में रंग लाएगी। आप में से ही कोई, किसी दिन भारत के तिरंगे के साथ दुनिया में देश का नाम रोशन करेगा। अमेठी के युवा खेलें भी, खिलें भी इसी कामना के साथ एक बार फिर आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद।

Continue Reading

डीएम ने किया जिला कन्वर्जेन्स/पोषण समिति की बैठक।

सभी सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्रों में अति कुपोषित बच्चों की करें नियमित निगरानी……डीएम। कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अमेठी 21 जुलाई 2023, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कन्वर्जेन्स/पोषण समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने […]

Continue Reading

जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की डीएम ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं/कार्यक्रमों का सही ढंग से करें क्रियान्वयन …….. डीएम। अमेठी 21 जुलाई 2023′ जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए साथ ही विशेष प्रयास […]

Continue Reading

जनपद के 117 युवक व 117 महिला मंगल दलों के 05-05 पदाधिकारियों को सांसद एवं मा. प्रभारी मंत्री के द्वारा किया गया प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण।

  अमेठी।  युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग अमेठी के तत्वाधान में वर्ष 2022-23 के युवक/महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण आज जनपद अमेठी के जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के सभागार में मुख्य अतिथि मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद अमेठी  स्मृति जुबिन इरानी एवं विशिष्ट अतिथि मा. प्रभारी मंत्री  गिरीश चन्द्र यादव […]

Continue Reading

सांसद द्वारा नाविकों एवं गोताखोरों को सेफ्टी किट का किया गया वितरण।

  अमेठी, नाविक एवं गोताखोर सेफ्टी किट वितरण कार्यक्रम आज तहसील मुसाफिरखाना के ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि मा. सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी जी थी। इस अवसर पर 29 नविको एवं 4 गोताखोरों को सेफ्टी किट मा. सांसद महोदया जी के द्वारा प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है […]

Continue Reading

तालाब में डूबने से युवती की हुई मौत

मुंशीगंज/अमेठी भैंस चराने गई युवती की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई।ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। विदित हो कि रामानंद द्विवेदी की पुत्री गंगोत्री उम्र 21 वर्ष वासी कसरावां कोतवाली मुंशीगंज दोपहर लगभग 2.30 बजे गांव के बाहर तालाब के पास भैंस […]

Continue Reading

किसानो की आमदनी दूना करने के पार्टी कार्यकर्ता जुट जाए-काशी प्रसाद तिवारी

काशी प्रान्त भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का ऐलान वाराणसी/प्रतापगढ।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी प्रान्त ने सघन अभियान चलाया। किसान की आमदनी दूना करने के लिए जुट जाए। नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए किसानो को आत्मा योजना से जोडे। योजना से जुडे कृषक को जानकारी दे। पारदर्शिता के लिए योजना कर्मी से हर सम्भव […]

Continue Reading

अमेठी सांसद का पत्रकारों पर भड़कना नया नही,अब तक कई की छुट्टी भी करवा चुकी हैं मंत्री

अमेठी। भाजपा सरकार में सवाल करना पत्रकारों के लिए मंहगा साबित हो रहा है। बड़े-बड़े टीवी पत्रकार व प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकार हटाए जा चुके हैं। जिनकी लंबी फेहरिस्त है व जगजाहिर है। इसी कड़ी में अमेठी में एक पत्रकार को महिला बाल विकास मंत्री व अमेठी की भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के क्षेत्रीय […]

Continue Reading

सांसद मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

सांसद आज रामबरन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को करेंगी संबोधित कल सांसद 9 जून और 10 जून को प्रात: 7:00 बजे से 9:30 बजे तक करेंगी जनसुनवाई सांसद 10 जून को धम्मौर में नवनिर्मित उप डाकघर का लोकार्पण करेगी पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी 3 दिवसीय दौरे पर […]

Continue Reading

जनपद के समस्त धार्मिक स्थलों को सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए चलाया गया तीन दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान।

प्रथम चरण में विकासखंड गौरीगंज के ग्राम पंचायत गढ़ामाफी में चलाया गया स्वच्छता अभियान। अमेठी। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पंचायतीराज विभाग के जिला पंचायतराज अधिकारी श्रीकान्त यादव ने अवगत कराया है कि 05 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाये जाने के तहत प्लास्टिक मुक्त उ0प्र0 की संकल्पना को […]

Continue Reading