विस्थापित क्षत्रिय समाज से अमर सिंह की जगह विजय सिंह होंगे प्रतापगढ़ से निर्दल प्रत्याशी

अमेठी उत्तर प्रदेश समाचार

सर्व समाज का भी मिलेगा विजय सिंह को समर्थन – लव सिंह गहलौत


प्रतापगढ़। विस्थापित क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या में आज रामसहाय सिंह निवासी अडार जामताली प्रतापगढ़ के यहाँ एक निजी कार्क्रम में उपस्थिति थे और 17 मार्च को समाधि स्थल मतुई नमक शायर में विस्थापित क्षत्रिय समाज के लोगों ने राजनैतिक चिंतन के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में गंभीरता से विचार करते हुए सर्व सम्मति से पूर्व प्रधान अमर सिंह भाटी एल आई सी को प्रतापगढ़ लोक सभा क्षेत्र से अपना निर्दलीय उम्मीदवार घोषित किया था।परंतु स्वास्थ ना ठीक होने के कारण चुनाव लड़ने में अमर सिंह ने असमर्थता व्यक्त किया। जिस पर उपस्थिति सभी लोगों ने गंभीरता से विचार किया और अमर सिंह जी की सलाह व सहमति लेकर फिर उनके स्थान पर सर्व सम्मति से विजय सिंह वत्स ग्राम प्रधान सुखउ दुबौली पट्टी प्रतापगढ़ का नाम 39 लोक सभा क्षेत्र प्रतापगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार के लिए चयनित हुआ। सर्व सम्मति होने पर समाज सेवक लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने विजय सिंह वत्स के नाम की निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में घोषणा किया। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विजय सिंह वत्स ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की कसौटी पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा और आपके आशीर्वाद से ही इतना बड़ा चुनाव लड़ पाऊंगा।


समाजसेवी लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि निर्दल प्रत्याशी के रूप में विजय सिंह को सर्व समाज का वोट और समर्थन भरपूर मिलेगा। क्योंकि देश की आजादी के बाद से अब तक विस्थापित क्षत्रिय समाज के साथ साथ सभी समाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों नौजवानों आदि का शोषण ही हुआ है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्व जिला महामंत्री व पूर्व विधान सभा प्रत्यासी ठाकुर रामबरन सिंह एडवोकेट ने कहा कि जुझारू और कर्मठ उम्मीदवार पाकर समाज में खुशी व्याप्त है। इस दौरान 25 मई को निर्दलीय उम्मीदवार विजय सिंह वत्स को एक एक वोट देकर जिताने की अपील की गयी।
इस दौरान अमर सिंह LIC, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी जसवंत सिंह, अमर बहादुर सिंह, अभय प्रताप सिंह( किसान नेता), डाक्टर गुलाब सिंह परिहार,अवधेश बहादुर सिंह, राजकुमार सिंह, रामशिरोमणि सिंह, संदीप सिंह,आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित कर अपने लोकसभा प्रत्यासी विजय सिंह को जिताने की आवाज़ बुलंद किया। और चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा रामसहाय सिंह और संचालन चंद्रभूषण सिंह ने किया। कार्यक्रम में वृजेंद्र सिंह, समर बहादुर सिंह, शौरभ सिंह, सोनू सिंह, रणधीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशोक कुमार राठौर आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।