नगर पंचायत बढ़नी में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी, अकील अहमद उर्फ मुन्नू ने ईद मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद 

सिद्धार्थनगर

नगर पंचायत बढ़नी में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी, अकील अहमद उर्फ मुन्नू ने ईद मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद 

 

ब्यूरो प्रमुख -फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश 

 

सिद्धार्थनगर – नगर पंचायत बढ़नी में बुधवार को अकीदत ओर उत्साह के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। शांति और सुरक्षा बनायें रखने के लिए चपपे चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी रही।ईद मिलादुन्नबी मनाने का मुख्य उद्देश्य पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के पावन अवसर पर बुधवार को शहरभर में ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार पूरी अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दिन मस्जिदों में विशेष नमाज और कुरानखानी का आयोजन किया जाता है पैगंबर साहब की शान में नात-ओ-मनकबत और अमन-चैन की दुआएं की जाती है इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अकील अहमद उर्फ मुन्नू ने जुलूस में पहुंच कर एवम अगुवाई करते हुए लोगों से आपसी भाईचारे एवम प्यार मोहब्बत का साफ संदेश देने की बात कही।कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवम व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अकील अहमद ने प्रशासन के लोगो का भी धन्यवाद दिया।