बढ़नी PHC को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक विनय वर्मा,एवम सांसद जगदंबिका पाल के द्वारा किया गया भूमिपूजन,शिलान्यास
ब्यूरो प्रमुख -फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थनगर – बढ़नी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 19.66 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को विधायक विनय वर्मा के प्रयास से उच्चीकृत किया गया है जिसका आज भूमि पूजन एवम शिलान्यास मानीय विधायक वर्मा एवम सांसद जगदंबिका पाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक विधायक विनय वर्मा ने कहा बढ़नी में आज 30 बेड का हासपिटल आप के लिए तैयार है और अब आप लोगों को कहीं बाहर उपचार के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शिलान्यास के दौरान विधायक विनय वर्मा ने कहा संघर्षों में पला ओर बढ़ा हूं। हालांकि कार्यक्रम मे नारेबाजी को लेकर भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल और अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मंच पर ही तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में विधायक के संबोधन के दौरान भी एक बार फिर तनातनी की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस की तत्परता और दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

