जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत बढ़नी कार्यालय का किया गया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत बढ़नी कार्यालय का किया गया निरीक्षण

 

ब्यूरो रिपोर्ट- फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश 

 

सिद्धार्थनगर- जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. द्वारा नगर पंचायत, कार्यालय बढ़नी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने राज्य वित्त के रजिस्टर का अवलोकन किया गया। 2022-23 में 15वां वित्त आयोग की धनराशि के व्यय के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी। इसके अलावा आइजीआरएस रजिस्टर, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ बुक, हाउस टैक्स रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर, आदि रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत में लगे हाई मास्क लाइट की पत्रावली को भी देखा गया। इसके अलावा 11 वार्डों में पानी पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जिसकी पत्रावली को देखा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराये। इसके पश्चात जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. द्वारा नगर पंचायत, बढ़नी के अन्तर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुसार कराये। इसके अलावा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बढ़नी, व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।