डिवाइन विजडम एकेडमी में किया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह। मेडल एवम् प्रमाण पत्र देकर किया गया बच्चों को सम्मानित
ब्यूरो रिपोर्ट- फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर उत्तर, प्रदेश
सिद्धार्थनगर- विकास खंड बढ़नी के अंतर्गत ब्लॉक रोड पर स्थित डिवाइन विज़डम एकेडमी में गुरुवार को मेधावी छात्रों हेतु वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में राजेंद्र पाठक, ज्ञानी जी सतीश सिंह, डॉ. रजिया हबीब, मो. जमील सिद्दीकी ने दीप प्रज्वलन किया जिसके सरस्वती वंदना हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम को राजेन्द्र पाठक, निसार अहमद बागी, ज्ञानी सतीश सिंह, सुधा त्रिपाठी, सगीर खाकसार और डॉ. रजिया हबीब ने सम्बोधित किया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए लोगों को बढ़नी से बाहर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। विद्यालयअंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। विद्यालय में जल्द ही इण्टर मीडिएट तक की शिक्षा व्यवस्था की जायेगी। प्रिंसिपल मेलविन रोजारियो रोड्रिग्स ने विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं, जैसे उत्कृष्ट पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षा प्रणाली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विस्तार से जानकारी दी।
पूरे स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर रेहान अहमद ने स्कूल को टाप किया।कक्षा 8 के आसीन, मोहम्मद यासिर, तनिष्का गोयल, सात के सृष्टि श्रीवास्तव, पंखुड़ी अग्रवाल, अरीशा अंसारी, छह के राज गुप्ता, हमजा खान, तेजस गोयल, पांच के अनस कैफी, श्रेया श्रीवास्तव, प्रत्यक्ष यादव, चार के तंजिला कशिश, लैईबा हसन खान, अनन्य पाल, तीन के अफजा महेवीश, फहद, अनबिया, दो के आदित्य राजपूत, परीषा यादव, अदिति रौनियार, कक्षा एक के अहमद हसन खान, नवीन भारद्वाज, अर्सलान खान, यूकेजी के युसूफ खान, हरीम खान, हमदान अहमद, एलकेजी के रेहान अहमद, मारिया, नावेद खान, नर्सरी के याहिया रहमान खान, युगांश सिंह श्रीनेत, अदनान खान और प्लेवे के संध्या कसौधन, शिवांगी चौरसिया तथा यश गुप्ता को कक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों में स्थान प्राप्त बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मो. जमील सिद्दीकी, प्रिंसिपल मेलविन आर रोड्रिग्स, एच आर शैली जान, राजेन्द्र पाठक, पूर्व चेयरमैन निसार अहमद बागी, ज्ञानी सतीश सिंह, सुधा त्रिपाठी, सगीर खाकसार, डॉ. रजिया हबीब, रिचा मिश्रा, शगुफ्ता, अवराधिका, इजहार अहमद, धीरज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।