प्रेम प्रसंग के चक्कर में आकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
ब्यूरो रिपोर्ट- फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थनगर-ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेहकट नजरगढ़वा गांव निवासी कन्नन (48) ने 18 साल पहले संगीता (35) से लव मैरिज की थी। दोनों का एक 12 साल का बेटा भी है। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। मगर 2 साल पहले संगीता की मुलाकात बलरामपुर के रहने वाले अनिल शुक्ला उर्फ विवेक (27) से ट्रेन में हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। वह ललिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर धर्मपुर गांव का रहने वाला है।
संगीता ने अनिल की मुलाकात अपने पति कन्नन से भी करवाई। अनिल का उसके घर अक्सर आना जाना लगा रहता था। कन्नन को इसी बीच पत्नी और अनिल के रिश्ते की भनक लग गई। वह रोक-टोक करने लगा। संगीता हर बार सिर्फ दोस्ती की बात कहकर मामले को टाल देती थी। पति जब ज्यादा विरोध करने लगा तो संगीता ने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया।
पुलिस ने बताया – 2 जून को संगीता ने घूमने का प्लान बनाया। अनिल को भी बुला लिया। तीनों कार में सवार होकर श्रावस्ती में मौजूद विभूति नाथ मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन किया। वापस आते समय बीच रास्ते में प्रसाद में जहर मिलाकर कन्नन को खिला दिया। इसके बाद बलरामपुर जिले के कोड़ारी पुल पर कार रोकी। फिर पति कन्नन के शव को 25 फीट ऊंचे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया।
संगीता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए 2 जून को सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाने में पति की गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद संगीता और अनिल कार लेकर बलरामपुर और अन्य जिलो में घूमते रहे। 5 जून को संगीता अपने ससुराल वापस पहुंची और पति के गुम होने की बात बताई।
संगीता के 12 साल के बेटे रवि कश्यप ने बताया- 2 जून को पापा, मम्मी के साथ गए थे। अनिल अंकल भी साथ थे। मम्मी तो लौट आईं, पर पापा नहीं लौटे। मम्मी ने वहीं पर पापा को मारकर फेंक दिया।