Category: दिल्ली
राष्ट्रपति ने कैंसर उपचार के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी का शुभारंभ किया
सुलभ और किफायती सीएआर-टी सेल थेरेपी संपूर्ण मानव जाति के लिए आशा की नई किरण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (4 अप्रैल, 2024) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईटी बॉम्बे में कैंसर उपचार के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत […]
आर्मी मेडिकल कोर ने 260वां संस्थापना दिवस मनाया
आर्मी मेडिकल कोर ने 03 अप्रैल, 2024 को अपना 260वां संस्थापना दिवस मनाया। वर्ष 1764 में संस्थापित आर्मी मेडिकल कोर ने युद्ध और शांति दोनों ही समय में सदियों से प्रगति, विकास, समर्पण और बलिदान के माध्यम से राष्ट्र को निस्वार्थ सेवा प्रदान की है और कोर के आदर्श वाक्य ‘सर्वे सन्तु निरामया’ जिसका अर्थ है ‘सभी रोगमुक्त हों’ की कसौटी पर खरा उतरा है। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया जिसका आयोजन संस्थापना दिवस को चिन्हित करने, उपलब्धियों को सम्मानित करने तथा एएमसी के एस्प्रिट – डी – कोर का समारोह मनाने के लिए किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की विशिष्ट उपलब्धि का समारोह मनाने वाला वीडियो भी प्रदर्शित किया गया जिसमें एएफएमएस तथा सिविल एवं सेना के 700 से अधिक पूर्व सैनिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। एएमसी संस्थापना दिवस आर्मी मेडिकल कोर के उन हजारों अधिकारियों, जेसीओ और अन्य रैंकों के योगदान का समारोह मनाता है जो सशस्त्र बल कर्मियों, परिवारों और पूर्व सैनिकों के जीवन को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र शांति वाहिनी मिशनों और विदेशी भूमि पर एचएडीआर कार्यकलापों के हिस्से के रूप में, कोर ने चिकित्सा देखभाल के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। युद्ध के समय चिकित्सा देखभाल को अधिकतम बनाने तथा उत्कृष्ट अत्याधुनिक शांति काल चिकित्सा देखभाल को बढ़ाने के अपने प्रयास में एएमसी ने अपने 260वें संस्थापना वर्ष में कर्तव्य पथ से आगे बढ़ कर व्यावसायिकता, साहस और करुणा के क्षेत्र में एक उच्च मानक स्थापित किया है और ‘स्वस्थ भारत, विकसित भारत’ के अंतिम लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहा है।
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता –विवरण
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) का एक अभिन्न अंग है। यह भारत की प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। इसे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैशलेस लेनदेन की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित वित्तीय पहलुओं का प्रबंधन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। […]
निर्वाचन आयोग ने ‘मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर’ की शुरुआत की
निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2024 में गलत सूचना के प्रसार को सक्रिय रूप से रोकने के लिए ‘मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर’ की शुरुआत की एक बटन के क्लिक पर आसान प्रारूप में विश्वसनीय और प्रामाणिक चुनाव संबंधी जानकारी के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान गलत सूचना के प्रसार […]
रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों के सम्मेलन में वरिष्ठ नेतृत्व को संबोधित किया
सेना कमांडरों का सम्मेलन, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। यह एक शीर्ष स्तर का द्विवार्षिक कार्यक्रम है। यह सम्मेलन 28 मार्च को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया था और 01 और 02 अप्रैल 2024 को सम्मेलन में विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान, भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व ने […]
भारतीय तटरक्षक बल के प्रदूषण नियंत्रण पोत समुद्र पहरेदार ने वियतनाम में पोर्ट कॉल किया
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के प्रदूषण नियंत्रण पोत समुद्र पहरेदार ने एक विशेष हेलीकॉप्टर के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) देशों में चल रही अपनी विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में 02 अप्रैल, 2024 को वियतनाम के हो ची मिन्ह में एक पोर्ट कॉल किया। इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, भारतीय दल समुद्री प्रदूषण कार्रवाई, समुद्री खोज […]
