रांची में आयोजित 7वें राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह में 20 राज्यों में 11 हजार से अधिक सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की गरिमामयी उपस्थिति में आज रांची में सातवें राष्ट्रीय पोषण माह-2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और झारखंड सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर दर्शकों को पोषण माह पर एक […]

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक 2024

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक24, में 10 सितंबर 24 को चयन के अंतिम दौर के पहले चरण का समापन हुआ। राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत कुल 12,655 स्कूली टीमों को चयन के अंतिम दौर में तीन चरणों से गुजरना पड़ा, जिसका समापन 25 सितंबर 24 को हुआ। चयनित स्कूल अब 14-15 अक्टूबर 24 […]

मत्स्यपालन विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” का आयोजन

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन की गरिमामयी उपस्थिति में मत्स्यपालन विभाग ने आज स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के एक भाग के रूप में असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य, तुगलकाबाद में “एक पेड़ माँ के नाम” के […]

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ‘अमृत ​​महोत्सव पार्क’ के विज़न ने आकार लिया: नागपुर के रिंग रोड के पास एक पक्षी आवास एवं मनोरंजन स्थल

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री. नितिन गडकरी ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग -44 के किनारे ऑक्सीजन बर्ड पार्क (अमृत महोत्सव पार्क) का उद्घाटन किया| ऑक्सीजन बर्ड पार्क (अमृत महोत्सव पार्क) नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग -44 के किनारे जामठा के पास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा विकसित एक पर्यावरणीय-पहल है। […]

असम में गुजरात के मीडिया का छह दिवसीय दौरा केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात के साथ संपन्न हुआ

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ में गुजरात से असम तक के छह दिवसीय मीडिया दौरे के समापन के अवसर पर हुए एक विशेष कार्यक्रम में गुजरात के पत्रकारों को सम्मानित किया। पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित इस दौरे का उद्देश्य असम के विकास और सांस्कृतिक विरासत की गहरी […]

इस्पात और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने एमएमएमएम 2024 का उद्घाटन किया

इस्पात और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने व्यापक कार्यक्रम एमएमएमएम 2024 का उद्घाटन किया। इसमें “धातु उत्पादन में प्रक्रिया और उत्पाद नवाचार” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और ग्रीन स्टील उत्पादन पर ओपन सेमिनार शामिल है। इनका आयोजन हाइवे इंडिया लिमिटेड, आईआईएम दिल्ली चैप्टर, मेटलॉजिक पीएमएस और वर्ल्ड मेटल फोरम ने किया है। […]

बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा और विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत ‘विशाल स्वच्छता अभियान’ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘स्वच्छता जागरुकता’ का आयोजन किया

बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग (डीबीटी) ने एक विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया, जिसमें विभाग के हजारों कर्मचारियों ने भाग लिया। देश को स्वच्छ रखने की प्रतिबद्ता के साथ डीबीटी कर्मचारियों ने नई दिल्ली स्थित दयाल सिंह कालेज और लोदी रोड के निकट बाजारों की सफाई की। बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग के सचिव ने इस विशाल स्वच्छता अभियान का […]

भारतीय महासागर रिम एसोसिएशन सेमिनार

गोवा के नेवल वॉर कॉलेज में 25 सितंबर, 2024 को अवैध, अघोषित और अनियमित (आईयूयू) रूप से मछली पकड़ने पर इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (आईओआरए) सेमिनार के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया । सेमिनार में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में आईयूयू मछली पकड़ने की गतिविधियों, आर्थिक, पर्यावरणीय और सुरक्षा क्षेत्र में इसके निहितार्थ और इन गतिविधियों से निपटने में उन कानूनी रिक्तताओं की समीक्षा की गई जिन्हें आईओआरए सदस्य देशों द्वारा आगे बढ़ाया […]

प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा लिखे लेख “द वर्ल्ड वॉन्ट्स टू मेक इन इंडिया” को साझा किया

प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा लिखे लेख  “द वर्ल्ड वॉन्ट्स टू मेक इन इंडिया” को साझा किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने केद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल के एक्स पोस्ट को साझा करते हुए लिखा केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि कैसे मेक इन […]