इरेडा ने अपने सभी कर्मचारियों की निवारक स्वास्थ्य जांच कराई

भारतीय अक्षय उर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) ने 9 मार्च, 2024 को नयी दिल्ली में अपने कार्पोरेट कार्यालय में निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर के आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य चिंताओं का समय रहते पता लगाना और संगठन कार्यबल के बीच फिटनेस को प्राथमिकता देने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। स्वास्थ्य शिविर में सीएमडी और निदेशक (वित्त) […]

उत्तर भारत का पहला सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज कठुआ, जम्मू-कश्मीर में खुल रहा है’’: डॉ. जितेंद्र सिंह

यह संस्थान मोदी सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल दृष्टिकोण के अनुरूप बनाया जा रहा है इसमें होम्योपैथी, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा सहित चिकित्सा की आयुष धाराओं के साथ एलोपैथिक का तालमेल किया जा रहा है: डॉ. सिंह ‘‘कठुआ उत्तर भारत में लागत प्रभावी और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार […]

एसजेवीएन की 50 मेगावाट की सौर परियोजना असम के सोनितपुर जिले में स्थापित होगी

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) द्वारा असम के सोनितपुर में विकसित की जा रही 50 मेगावाट की सौर परियोजना का भूमि पूजन समारोह किया। 50 मेगावाट की सौर परियोजना सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत बरसोला ब्लॉक के सीतलमारी गांव में विकसित की जा रही है। इसे 291 करोड़ की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा।  परियोजना पहले वर्ष में 101 मिलियन यूनिट ग्रीन ऊर्जा उत्पन्न करेगी और 25 वर्षों की अवधि में कुल लगभग 2,319 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन  होगा। पैदा हुई ऊर्जा असम पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को 3.92 रुपए प्रति यूनिट में सप्लाई की जाएगी। असम सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री अशोक सिंघल; तेजपुर सांसद श्री पल्लब लोचन दास; बरचल्ला से विधायक श्री गणेश कुमार लिम्बु; भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री अजय तिवारी; निदेशक (वित्त), एसजेवीएन, श्री अखिलेश्वर सिंह; सीईओ, एसजीईएल, श्री अजय सिंह; और एमडी, एपीडीसीएल, श्री राकेश कुमार भूमि पूजन समारोह में उपस्थित थे। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन, श्रीमती गीता कपूर ने बताया कि […]

एसजेवीएन के साथ राजस्थान का 600 मेगावाट सौर ऊर्जा समझौता

सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) हरित ऊर्जा लिमिटेड (एसजीईएल) ने राजस्थान ऊर्जा विकास और सूचना प्रौद्योगिकी सेवा लिमिटेड (आरयूवीआईटीएल) के साथ 500 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए दीर्घकालिक बिजली उपयोग समझौते (पीयूए) और 100 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर आज, 10 मार्च, 2024 को जयपुर में हस्ताक्षर किए हैं। बिजली उपयोग समझौता बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना से 500 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए है और बिजली खरीद समझौता (पीपीए) राजस्थान सौर ऊर्जा परियोजना से 100 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए है। दोनों समझौते 25 वर्ष की अवधि के लिए किए गए हैं। राजस्थान के लिए 500 मेगावाट की आपूर्ति के लिए विद्युत उपयोग समझौता विद्युत उपयोग समझौते के बारे में बोलते हुए, सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्रीमती गीता कपूर ने बताया कि समझौते के अंतर्गत, एसजीईएल केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र इकाई योजना के चरण- II (ट्रेंच -3) के अंतर्गत एसजीईएल द्वारा विकसित की जा रही 1,000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना से 2.57 रुपये प्रति यूनिट की दर पर 500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करेगा। यह परियोजना देश की सबसे बड़ी एकल-स्थान परियोजना है। राजस्थान के बीकानेर में बांदरवाला गांव में विकसित की जा रही 1000 मेगावाट की सौर परियोजना से पहले वर्ष में 2,454.84 मिलियन यूनिट ऊर्जा और 25 वर्षों की अवधि में लगभग 56,474 मिलियन यूनिट की संचयी ऊर्जा उत्पन्न होने की संभावना है। यह परियोजना 5,491 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है और […]

मध्य प्रदेश: एनटीपीसी आरईएल के 630 मेगावाट बरेठी सौर ऊर्जा परियोजना की शिलान्यास

बरेठी सौर ऊर्जा परियोजना पूरी होने पर 3 लाख से अधिक घरों को बिजली प्रदान करने के साथ-साथ  कार्बन डाइऑक्साइड के वार्षिक उत्सर्जन को 12 लाख टन तक कम करेगी बरेठी सौर ऊर्जा परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारी बिजली क्षमता में 630 मेगावाट बढ़ाएगी और इसके अलावा, यह स्वच्छ ऊर्जा है: केंद्रीय ऊर्जा […]

शहरी स्वच्छता को सशक्त बनाती ‘नारी शक्ति’

दिल्ली के ‘गरिमा गृह’ में कौशल निखारती महिलाएं हों या कचरे से खाद बनातीं शिलॉन्ग की ‘मैरी मेडेन्स ऑफ मार्टेन’ मध्य प्रदेश में 60 महिलाओं के ‘स्वच्छता किट्टी समूह’ से ओडिशा में 6 लाख ‘मिशन शक्ति समूह’ तक शानदार सफर साल 2024 में जब 26 जनवरी को भारत ने 75वां गणतंत्र दिवस मनाया, तब कर्तव्य […]

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने किया राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र के भवन का उद्घाटन

मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी, यही हमारे जीवन का आधार- श्री मुंडा अन्नदाताओं के साथ मिलकर नए भारत को गढऩे का संकल्प लेने की जरूरत-कृषि मंत्री श्री मुंडा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र, नई दिल्ली के नवनिर्मित अनुसंधान व प्रशासनिक भवन का उद्घाटन आज केंद्रीय कृषि एवं […]

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा की अध्यक्षता में हुई आईसीएआर सोसायटी की 95वीं वार्षिक आम बैठक

छोटे किसानों की प्रगति व कृषि में आत्मनिर्भरता हमारा लक्ष्य- कृषि मंत्री श्री मुंडा कृषि क्षेत्र की चुनौतियां कम करते हुए अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं-श्री मुंडा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसायटी की 95वीं वार्षिक आम बैठक केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में […]

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18  अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का 28 फरवरी 2024 को ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया

भारतीय नौसेना के लिए ठाणे के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज परियोजना के तहत निर्मित चौथी बार्ज नौका, यानी कि ‘गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18’ का जलावतरण 28 फरवरी 2024 को किया गया था। पोत निर्माण […]

सीमा शुल्क आयुक्तालय, इंदौर ने रायपुर में 3.89 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल सिगार और विदेशी मूल रोलिंग पेपर के साथ तस्करी कर लाई गई विदेशी मूल की 40.86 लाख सिगरेट नष्ट की

विदेशी मूल की सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध आयात के खिलाफ एक अभियान में, भोपाल जोन में सीमा शुल्क आयुक्तालय, इंदौर ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में विदेशी मूल की 40.86 लाख सिगरेट को नष्ट कर दिया। इन सिगरेट के साथ ही भारत में तस्करी करके लाए गए 2000 विदेशी मूल के सिगार और 557 विदेशी मूल के रोलिंग पेपर के बक्सों को […]