नवागत सीडीओ ने कार्यभार किया ग्रहण।

अमेठी,आज सूरज पटेल (आईएएस) ने मुख्य विकास अधिकारी अमेठी के पर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व नवागत सीडीओ ने मां दुर्गन भवानी में विधिवत दर्शन पूजन किया। श्री पटेल 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, इससे पूर्व वह जनपद फतेहपुर में बतौर मुख्य विकास अधिकारी व जनपद गोण्डा तथा मेरठ में ज्वाइंट […]

आठवें आर्मड फोर्सेज वेटरनर डे के अवसर पर सम्मानित हुए 12 सैनिक/शहीद के परिजन।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित। अमेठी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में आठवां आर्म्ड फोर्सज वेटरन डे मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने 12 सैनिक/शहीद के परिजनों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। […]

आज पूरे जनपद में विशेष स्वच्छता/सफाई अभियान संचालित किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी ने विशेष स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ। अमेठी। 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर 14 से 22 जनवरी 2024 तक माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश व जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं इस क्रम में […]

विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 16 जनवरी से 17 फरवरी 2024 तक।

ब्यूरो चीफ़- प्रेम कुमार शुक्ल, अमेठी, उत्तर प्रदेश अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन लखनऊ द्वारा जनपद के विकासखण्डों में संचालित कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एंव जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनान्तर्गत प्रशिक्षित अधिक से अधिक युवाओं को […]

RV9 NEWS

आज 51वें दिन जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन।

अमेठी। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज 51वें दिन जनपद की 10 ग्राम पंचायतों क्रमशः नुवांवा, उरवा, पश्चिम दुवारा, कोरारी लच्छनशाह, रेसी, टिकरा, नन्दौर, मुसाफिरखाना, खेखरुवा व पेरारा में किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा सम्बन्धित योजनाओं के स्टॉलों को लगाया गया एवं इन स्टॉलों […]

14 से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त श्रीराम मन्दिरों, हनुमान मन्दिरों, वाल्मीकि मन्दिरों में रामकथा, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम का होगा आयोजन।

नगरीय क्षेत्रों में राम मन्दिर रथ, कलश यात्राओं का किया जायेगा आयोजन। अमेठी। शासन द्वारा श्रीराम मन्दिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर जनपद में उत्तरायण/मकर संक्रान्ति यानि 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त श्रीराम मन्दिरों, हनुमान मन्दिरों एवं वाल्मीकि मन्दिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन आदि कराये […]

आज 47वें दिन जनपद की 11 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन।

अमेठी। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज 47वें दिन जनपद की 11 ग्राम पंचायतों क्रमशः कासिमपुर, नकदइयापुर, मनीरामपुर, पिण्डोरिया, पूरे चितई, हरदो, कोडरी, कोटवा, कपूरपुर, जैतपुर व टिकरी में किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा सम्बन्धित योजनाओं के स्टॉलों को लगाया गया एवं इन स्टॉलों […]

अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश का मूल पाठ

अमेठी के मेरे प्रिय परिवारजनों, आप सभी को मेरा नमस्कार। अमेठी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन सत्र में आपके बीच आना, आपसे जुड़ना, मेरे लिए बहुत विशेष है। देश में खेलों के लिए ये महीना बड़ा शुभ है। हमारे खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में मेडल की सेंचुरी लगा दी है। इन आयोजनों के बीच अमेठी के खिलाड़ियों ने भी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं। इस प्रतियोगिता से आपको जो नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है, उसे आप भी महसूस करते होंगे, पुरे क्षेत्र के भी लोग महसूस करते होंगे, और मैं तो सुन कर के ही महसूस करने लग जाता हूं। इसी जोश और आत्मविश्वास को हमें संभालना है, संवारना है, रोपना है, खाद पानी देना है। बीते 25 दिनों में आपको जो अनुभव मिला है, वो आपके स्पोर्टिंग करियर की बहुत बड़ी पूंजी है। मैं आज हर उस व्यक्ति को भी बधाई देता हूं जिसने शिक्षक की भूमिका में, निरीक्षक की भूमिका में, स्कूल एवं कॉलेज के प्रतिनिधि की भूमिका में, इस महा अभियान से जुड़कर इन युवा खिलाड़ियों को समर्थन एवं प्रोत्साहन दिया है। एक लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का जुटना, वो भी इतने छोटे से एरिया में यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मैं विशेष रूप से अमेठी की सांसद बहन स्मृति ईरानी जी को शुभकामना देता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को इतना सफल बनाया। साथियों, किसी भी समाज के विकास के लिए ये बहुत आवश्यक है कि वहां खेलों का विकास हो, वहां खेल और खिलाड़ियों को फलने-फूलने का अवसर मिले। लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना, हारने के बाद फिर से प्रयास करना, टीम के साथ जुड़कर आगे बढ़ना, व्यक्तित्व विकास की ये सारी भावनाएं खेलों के माध्यम से सहज तरीके से युवाओं में विकसित होती हैं। भाजपा के सैकड़ों सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समाज और देश के विकास का नया रास्ता तैयार किया है। इन प्रयासों का परिणाम देश को आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। मुझे विश्वास है कि अमेठी के भी युवा खिलाड़ी आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडल जरूर जीतेंगे। और इसमें इस प्रतियोगिता से मिला अनुभव भी बहुत काम आएगा। साथियों, जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है तो उसका सिर्फ एक ही लक्ष्य होता है वो कैसे खुद को, अपनी टीम को विजयी बनाए। आज पूरा देश खिलाड़ियों की तरह ही सोच रहा है। खिलाड़ी भी जब खेलते हैं तो राष्ट्र प्रथम की सोच रखते हैं। उस क्षण वो सब कुछ दांव पर लगाकर देश के लिए ही खेलते हैं, इस समय देश भी एक बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहा है। भारत को विकसित बनाने में देश के हर जिले के हर नागरिक की भूमिका है। इसके लिए हर क्षेत्र को एक भाव, एक लक्ष्य और एक संकल्प से आगे बढ़ना पड़ेगा। इसी सोच से हम देश में आप जैसे युवाओं के लिए TOPS स्कीम और खेलो इंडिया गेम्स जैसी योजनाएं चला रहे हैं। आज सैकड़ों एथलीट्स को TOPS स्कीम के तहत देश विदेश में ट्रेनिंग और कोचिंग दिलाई जा रही है। इन प्लेयर्स को करोड़ों रूपये की सहायता दी जा रही है। खेलो इंडिया गेम्स के तहत भी 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को 50 हजार रूपए महीने की मदद दी जा रही है। इससे वो अपनी ट्रेनिंग, डाइट, कोचिंग, किट, जरूरी इक्विपमेंट्स और अन्य खर्च पूरा कर पा रहे हैं। मेरे प्यारे परिवारजनों, बदलते हुए आज के भारत में छोटे-छोटे शहरों के टेलेंट को खुलकर आगे आने का मौका मिल रहा है। अगर आज स्टार्ट अप्स में भारत का इतना नाम है, तो उसमें छोटे शहरों के स्टार्ट अप्स की बड़ी भूमिका है। बीते वर्षों में आपने देखा होगा कि स्पोर्ट्स की दुनिया में छा जाने वाले बहुत सारे नाम, छोटे शहरों से ही निकलकर आए हैं। ये इसलिए हुआ है क्योंकि आज भारत में पूरी पारदर्शिता से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। एशियन गेम्स में भी मेडल जीतने वाले एथलीट्स बहुत बड़े बड़े शहरों से नहीं आए हैं। इनमें से बहुत से खिलाड़ी छोटे-छोटे शहरों से ही हैं। उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए हमने उन्हें हर संभव सुविधाएं दी हैं। उसका परिणाम इन एथलीट्स ने दिया है। हमारे उत्तर प्रदेश की अन्नू रानी, पारुल चौधरी के प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इसी धरती ने देश को सुधा सिंह जैसी एथलीट भी दी हैं। हमें ऐसे ही टैलेंट को बाहर निकालकर, उसे निखारकर आगे बढ़ाना है। और ये ‘सांसद खेल प्रतियोगिता’ इसका भी बहुत बड़ा माध्यम है। मेरे प्यारे खिलाड़ियों, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी की मेहनत आने वाले दिनों में रंग लाएगी। आप में से ही कोई, किसी दिन भारत के तिरंगे के साथ दुनिया में देश का नाम रोशन करेगा। अमेठी के युवा खेलें भी, खिलें भी इसी कामना के साथ एक बार फिर आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद।

डीएम ने किया जिला कन्वर्जेन्स/पोषण समिति की बैठक।

सभी सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्रों में अति कुपोषित बच्चों की करें नियमित निगरानी……डीएम। कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अमेठी 21 जुलाई 2023, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कन्वर्जेन्स/पोषण समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने […]

जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की डीएम ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं/कार्यक्रमों का सही ढंग से करें क्रियान्वयन …….. डीएम। अमेठी 21 जुलाई 2023′ जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए साथ ही विशेष प्रयास […]