सतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला

सतीश कुमार ने आज रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाला। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हाल ही में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ के रूप में श्री सतीश कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएमई) के 1986 बैच के एक […]

मोना अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक, पैरा शूटिंग में एक उभरता सितारा

मोना अग्रवाल एक ऐसा नाम है जो तेजी से पैरा शूटिंग में उत्कृष्टता का पर्याय बन गया है। उन्होंने पैरालिंपिक्स 2024 में आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर वैश्विक खेल जगत में अपना दबदबा कायम किया है। शुरुआती जीवन की चुनौतियों से पार पाने से लेकर अपने खेल में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने तक मोना की यात्रा उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा मोना का जन्म राजस्थान के सीकर में 8 नवंबर, 1987 हुआ था। मोना को जीवन के शुरूआत में ही एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। वह केवल नौ महीने की उम्र में पोलियो से पीड़ित हो गईं, जिससे उनके दोनों निचले अंग प्रभावित हुए। इसके बावजूद, उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ अपनी शिक्षा प्राप्त की, कला विषय में डिग्री पूरी की और वर्तमान में दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर कर रही हैं। धैर्य और दृढ़ संकल्प की यात्रा 23 साल की उम्र में मोना ने घर छोड़कर स्वतंत्र जीवन जीने का साहसिक निर्णय लिया। रास्ते में कई शारीरिक चुनौतियों को पार करते हुए, उन्होंने मानव संसाधन और विपणन भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 2016 में, उन्होंने अपना ध्यान पैरा-एथलेटिक्स पर केंद्रित किया, जहां उन्होंने थ्रो स्पर्धाओं में राज्य में पदार्पण किया और तीनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने राज्य स्तरीय पैरा पॉवरलिफ्टिंग में भी भाग लिया और कई पदक अर्जित किये।   भारत में सिटिंग वॉलीबॉल में अग्रणी अपनी एथलेटिक उपलब्धियों के अलावा, मोना भारत में महिलाओं के लिए सिटिंग वॉलीबॉल में भी अग्रणी रही हैं। कप्तान के रूप में, उन्होंने 2019 में महिलाओं के लिए पहली राष्ट्रीय सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। हालांकि, उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चुना गया था, लेकिन वे अपनी गर्भावस्था के कारण उसमें भाग नहीं ले सकीं। राइफल शूटिंग में हाथ आजमाया दिसंबर 2021 में मोना ने व्यक्तिगत खेल में खुद को आगे बढ़ाने का फैसला किया और राइफल शूटिंग को चुना। उनकी सहज प्रतिभा शुरू से ही स्पष्ट थी, उन्होंने 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता। 2023 के मध्य तक, उन्होंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और चौथे एशियाई पैरा खेलों में छठे स्थान पर रहीं। मोना के दृढ़ संकल्प का फल उसके चौथे अंतरराष्ट्रीय आयोजन में मिला, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक और पैरालंपिक कोटा हासिल किया और एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने वैश्विक मंच पर पैरा शूटिंग में एक शीर्ष दावेदार के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया है। प्रशिक्षण एवं सहायता पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल की सफलता में भारत सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोना को खेलो इंडिया योजना और राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) कार्यक्रम जैसी पहल के माध्यम से अपने प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा की जरूरतों के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इन कार्यक्रमों से उन्हें विश्व स्तरीय सुविधाओं का लाभ मिला, जिसमें नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में भोजन और आवास के साथ-साथ आवश्यक खेल उपकरण और सहायक उपकरण भी शामिल हैं। इससे मोना को उसके कौशल को निखारने और पैरालिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के उसके सपने को हासिल करने में काफी मदद मिली। निष्कर्ष मोना अग्रवाल की खेल यात्रा उनकी जीवटता, दृढ़ संकल्प और सफलता की एक प्रेरक कहानी है। फिलहाल, वह पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में उनकी ये उपलब्धियां भावी खिलाड़ियों के लिए आशा और प्रेरणा की किरण हैं। संदर्भ भारतीय एथलीट: पेरिस पैरालिंपिक 2024 पीडीएफ https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2050108 मोना अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक!

**एनएचआरसी और डीएस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की ओपन हाउस चर्चा: मछुआरों के अधिकार और कल्याण पर प्रमुख चिंताएं उजागर**

मछुआरों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत द्वारा दामोदरम संजीवय्या राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डीएसएनएलयू) के सहयोग से उसके विशाखापत्तनम परिसर में आयोजित एक दिवसीय खुली चर्चा मछुआरों के मानवाधिकारों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझावों के साथ संपन्न हुई। एनएचआरसी की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती विजया भारती सयानी ने चर्चा की अध्यक्षता की। उन्होंने […]

जहरीला  पदार्थ खाने से दो बच्चियों की मौत एक अस्पताल में भर्ती गंभीर

जहरीला  पदार्थ खाने से दो बच्चियों की मौत एक अस्पताल में भर्ती गंभीर एन अंसारी , प्रभारी उत्तर प्रदेश गोरखपुर। बांसगांव थानाक्षेत्र स्थित बैदोली बाबू गांव में सुबह बड़ी घटना हो गई। एक घर में रह रही तीन बच्चियों में दो की मौत हो गई और एक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। […]

विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल ने की बैठक ।

आजमगढ़ जनपद मे बीते दिनों शुक्रवार अक्षय तृतीया के पावन पवित्र अवसर पर प्रातः 05 बजे निर्माणाधीन विश्व हिन्दू परिषद् कार्यालय के स्थल पर स्वच्छता,पूजन कार्यक्रम एवं बजरंग दल के बलोपासना केन्द्र का प्रारंभ हुआ। विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल आर्यमगढ़ जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर विश्व हिंदू परिषद आर्यमगढ़ जिला के […]

भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए व्यापारियों ने की देर रात तक बैठक

व्यापारियों ने प्रदेश संयोजक को पूर्ण समर्थन का दिया आश्वासन आनन्द गुप्ता अहरौला आजमगढ़ अहरौला – आजमगढ़  बीती रात अहरौला के पकड़ी नहर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा उपस्थित रहे बैठक में भाजपा […]

पीपीगंज थाना क्षेत्र में आग ने मचाया तांडव, तीन भैंस की मौत, पीड़ित परिवार का बुरा हाल

पीपीगंज थाना क्षेत्र में आग ने मचाया तांडव, तीन भैंस की मौत, पीड़ित परिवार का बुरा हाल संवाददाता__नरसिंह यादव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर चार आजाद नगर में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन भैंस जलकर मर गई। बताया जाता है कि आज दिन में […]

रामनवमी के अवसर पर निकला जाएगा श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा

रिपोर्ट – आनंद गुप्ता  अहरौला आजमगढ़ आपको बताते चले कि श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति मतलूबपुर के द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर आज शाम भव्य झांकी एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारी मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे शोभायात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर अहरौला पुल के […]

F.S.T की टीम मजिस्ट्रेट के उपस्थिति मे चला रही है सघन चेकिंग अभियान

विधानसभा चिल्लूपार मे सेक्टर मजिस्ट्रेट कालिका प्रसाद की उपस्थिति मे चिल्लूपार के हर चट्टी, चौराहे पर चुनाव के मद्दे नजर चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान सड़क मार्ग से हर आने जाने वाले वाहनो को रोककर उनकी तलाशी की जा रही है। जिससे आदर्श आचार्यसहीता का पालन ठीक ढंग से कराया जा सके। साथ […]

लोकसभा 2024: तीसरे चरण के लिए राजपत्र अधिसूचना 12 अप्रैल को

लोकसभा 2024 के आम चुनाव के तीसरे चरण के लिए राजपत्र अधिसूचना 12 अप्रैल, 2024 को जारी की जाएगी 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 94 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और मध्य प्रदेश में 29-बैतूल संसदीय क्षेत्र केस्थगित चुनाव के लिए 7 मई, 2024 को मतदान होगा सभी 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में तीसरे चरण के चुनाव के लिए […]