Category: समाचार
आर्मी मेडिकल कोर ने 260वां संस्थापना दिवस मनाया
आर्मी मेडिकल कोर ने 03 अप्रैल, 2024 को अपना 260वां संस्थापना दिवस मनाया। वर्ष 1764 में संस्थापित आर्मी मेडिकल कोर ने युद्ध और शांति दोनों ही समय में सदियों से प्रगति, विकास, समर्पण और बलिदान के माध्यम से राष्ट्र को निस्वार्थ सेवा प्रदान की है और कोर के आदर्श वाक्य ‘सर्वे सन्तु निरामया’ जिसका अर्थ है ‘सभी रोगमुक्त हों’ की कसौटी पर खरा उतरा है। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया जिसका आयोजन संस्थापना दिवस को चिन्हित करने, उपलब्धियों को सम्मानित करने तथा एएमसी के एस्प्रिट – डी – कोर का समारोह मनाने के लिए किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की विशिष्ट उपलब्धि का समारोह मनाने वाला वीडियो भी प्रदर्शित किया गया जिसमें एएफएमएस तथा सिविल एवं सेना के 700 से अधिक पूर्व सैनिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। एएमसी संस्थापना दिवस आर्मी मेडिकल कोर के उन हजारों अधिकारियों, जेसीओ और अन्य रैंकों के योगदान का समारोह मनाता है जो सशस्त्र बल कर्मियों, परिवारों और पूर्व सैनिकों के जीवन को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र शांति वाहिनी मिशनों और विदेशी भूमि पर एचएडीआर कार्यकलापों के हिस्से के रूप में, कोर ने चिकित्सा देखभाल के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। युद्ध के समय चिकित्सा देखभाल को अधिकतम बनाने तथा उत्कृष्ट अत्याधुनिक शांति काल चिकित्सा देखभाल को बढ़ाने के अपने प्रयास में एएमसी ने अपने 260वें संस्थापना वर्ष में कर्तव्य पथ से आगे बढ़ कर व्यावसायिकता, साहस और करुणा के क्षेत्र में एक उच्च मानक स्थापित किया है और ‘स्वस्थ भारत, विकसित भारत’ के अंतिम लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहा है।
एन्टी करप्शन कोर के तहसील उपप्रभारी को पाण्डेय समाज ने किया सम्मानित
संवाददाता- अंकित पांडेय, देवरिया, उत्तर प्रदेश रूद्रपुर (देवरिया) । पाण्डेय समाज की ओर से बुधवार को कस्बे के पकड़ी वार्ड में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जहां उपनगर के गोला वार्ड निवासी पत्रकार रामप्रताप पाण्डेय को एन्टी करप्शन कोर ऑफ इंडिया के तहसील उपप्रभारी बनाए जाने पर अंगवस्त्र भेंटकर तथा फूल माला पहनाकर […]
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता –विवरण
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) का एक अभिन्न अंग है। यह भारत की प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। इसे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैशलेस लेनदेन की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित वित्तीय पहलुओं का प्रबंधन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। […]
खुल कर करो मतदान, मेहंदी, फेस पेन्टिंग, रैली निकालकर किया प्रेरित
बैतूल। चुनाव किसी भी श्रेणी का हो देशहित में मतदान अवश्य करना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर मप्र शासन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत स्वीप के नोडल अधिकारी के आदेश के परिपालन मे आगामी लोकसभा निर्वाचन 26 नवम्बर 2024 को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से एवं मतदाता […]
राष्ट्रीय हिन्दू सेना की सफलता: 62 गोवंश बचाए, तस्करों को पकड़ा
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, गोवंश को गौशाला पहुंचाया बैतूल। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के सदस्यों ने गोवंश तस्करी को रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने गोवंश तस्करों के जाल से 62 गोवंश बचाए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने इस घटना को साझा […]
जे.एच. कॉलेज के छात्रों के मूक अभिनय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली शानदार सफलता
मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट ,नारी साहस,की बेहतरीन मिसाल साबित हुआ अभिनय बैतूल। जे.एच कॉलेज के छात्रों ने 37वें अंतर विश्व विद्यालय राष्ट्रीय स्तर युवा उत्सव 2023/24 में मूक अभिनय (माइम) विधा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मूक अभिनय विधा में यह जिले के छात्रों का प्रथम प्रयोग और प्रयास था। […]
