धोबौली मे हाईटेक तरीके से मनाया गया छठ पूजा पर्व है

समाचार

धोबौली मे हाईटेक तरीके से मनाया गया छठ पूजा का पर्व 

सिकरीगंज (गोरखपुर), Rv 9 News.पुत्र प्राप्ति, समृद्धि एवं मंगलकामना के पर्व छठ पर रविवार की शाम कुवानो नदी धोबौली छठघाट व क्षेत्र के अन्य घाटों पर सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। कुआनो नदी के तट पर छठ पूजा का विशेष माहौल रहा। अन्य तालाब व जलाशयों में भी सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। छठघाट में दोपहर से ही छठव्रतियों एवं दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

बड़ी संख्या में छठव्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठघाट पहुंच रहे थे। शाम को पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना की गई। छठव्रतियों ने डूबते सूर्य एवं छठमाता की आराधना की। इस दौरान आतिशबाजियां और गाजे-बाजे से माहौल रंगीन रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस अवसर पर छठघाट पहुंचे। जिससे छठ घाट में भीड़ कुछ ज्यादा ही दिखी।

उल्लेखनीय है कि 4 दिन के सूर्य षष्टि व्रत पर्व के अंतर्गत किये जाने वाले दो दिवसीय कठिन व्रत के प्रथम दिन महिलाओं ने व्रत रखा था और सायंकाल साफ-सुथरे चौके में नये चूल्हे के साथ खरना किया था। खरना के पश्चात ही माताओं के इस कठिन व्रत का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया था। आज प्रातः काल से ही महिलाओं ने तालाबों व नदी के घाटों पर जाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी थी। पूजा के सभी सामानों को एकत्र किया जा रहा था। जिसमें प्रमुख रुप से बांस की टोकरी में गाजर, नींबू, नारियल, पत्ते वाली हल्दी, फल, ठेकुआ आदि शामिल था। क्षेत्र में दोपहर के बाद व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के लिए तालाबों, कुआनो एवं सरयू नदी के घाटों पर जाना प्रारंभ कर दिया था। तालाबों एवं नदी के घाटों पर पहुंचकर कुछ महिलाएं कमर तक तो कुछ महिलाएं घुटने तक पानी में खड़ी होकर भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी होने की प्रतीक्षा करने लगी। शाम होते ही अस्ताचलगामी भगवान सूर्य की लालिमा के बीच व्रती महिलाओं ने उन्हें प्रथम अर्ध्य दिया । इस दौरान पूरा वातावरण भगवान भास्कर व छठी मैया के जयघोष से गूंज रहा था

शासन प्रशासन का पुरा सहयोग रहा खजनी क्षेत्राधिकारी

अनिल सिंह 

सिकरीगंज थाना प्रभारी 

दीपक सिंह 

विनय कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी स्टीमर लेकर तैनात रहे और पुरे क्षेत्र का जायजा लिया सुरक्षा व्यवस्था का पुरा ध्यान देते हुए नदी में ग्राम प्रधान संतोष कुमार द्वारा पूरा इंतजाम किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *