कांग्रेस ने मचाई भारत जोडो प्रादेशिक यात्रा निकाल कर हलचल,

अमेठी उत्तर प्रदेश

 

अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की अमेठी मे सनसनीखेज खबर मिल रही है। कांग्रेस सेवादल यूथ जिलाध्यक्ष अजित कुमार यादव ने भारत जोडो प्रादेशिक यात्रा प्रयागराज से चलकर अमेठी मे यात्रा निकाली गई। कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस सेवादल का झण्डा फहराकर राष्ट्र गान किया।तब यात्रा आगे बढी। कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे ने भारत जोडो प्रादेशिक यात्रा प्रयागराज प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष अजय राय को गमछा भेट कर किसानो ने सम्मान किए। किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव कपिल पाण्डेय ने पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल सहित यात्रियो का सम्मान किया। इस अवसर कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,एम एल सी दीपक सिंह,कांग्रेस नेता बलदेव सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डा देव मणि तिवारी आदि नेताओ के साथ साथ भारी भीड यात्रा मे शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *