गोरखपुर| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराध के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्ग दर्शन में व थाना प्रभारी कमलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 हरिप्रकाश यादव मय हमराह पुलिस टीम को लगाया गया था । उ0नि0 हरिप्रकाश यादव मय टीम के के द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना रामगढताल गोरखपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0658/2022 धारा 363,366,368,504,506 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रोहित उपाध्याय उर्फ संदीप उपाध्याय पुत्र रमेश उपाध्याय उर्फ रंगील निवासी खुटभार थाना खजनी जनपद गोरखपुर 2. राजीव उपाध्याय पुत्र रमेश उपाध्याय उर्फ रंगील निवासी खुटभार थाना खजनी जनपद गोरखपुर गिरफ्तार कर, विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
![](https://rv9news.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-22-at-4.33.47-PM.jpeg)