बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ो किसानों ने लिया भाग

खेल समाचार पुणे महाराष्ट्र राष्ट्रीय समाचार

बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ो किसानों ने लिया भाग

पुणे के जुन्नर गांव में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैकड़ों किसानों ने बैलों की जोड़ी के साथ भाग लिया। घुंघरू, कपड़े की चोटी व अन्य तरीकों से सजाए गए बैल सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतियोगिता में किसान संजय मधुकर कुमकर (सरपंच) के बैलों की जोड़ी पहले स्थान पर रही। विजयी प्रतिभागी किसानों को पुरस्कृत किया गया। जुन्नर गांव में बैलगाड़ी प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। आयोजक ने बताया कि पहले ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। इसका उद्देश्य गोवंश और पशुपालन को बढ़ावा देने का संदेश है। संजय मधुकर कुमकर ने अपने बैलों को क्रमशः वजिर, ब्रम्हा, मेजर, शम्भू के नाम से पुकारते है। विजयी प्रतिभागियों को नकद व शील्ड के साथ पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *