गोलाबाजार, गोरखपुर|
गोला तहसील क्षेत्र के गोला कौड़ीराम सड़क मार्ग पर स्थित बंशी चन्द पी जी कॉलेज चिलवा पर बुधवार को नारी मिशन शक्ति फेज -4 सशक्त नारी सशक्त प्रदेश मिशन अंतर्गत थानाध्यक्ष गोला धीरेन्द्र कुमार राय ने महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा केलिये हमेशा सतर्क है। महिलाओं को भी यदि कभी संकट महसूस हो तो डायल 112,1090 पर सम्पर्क कर अपने आपको सुरक्षित महसूस करे।
तुरंत पुलिस सहायता आपको उपलब्ध हो जाएगी। नारी सुरक्षा से ही नारी का सम्मान बढ़ता है। जिससे महिलाये स्वावलम्बन अपनाने में सक्षम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा कौशलेश मिश्रा ने कहा कि मनु जी महाराज ने कहा है कि जहां नारी की पूजा होती है वही देवताओं के बॉस होता है। और जहां नारी का अपमान होता है वहा सारी क्रियाएं असफल हो जाती है। उपप्राचार्य डा राणा सत्य प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डा रोहित चन्द ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं एवम कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
