संगठन को आगे बढ़ाना हर सदस्य का दायित्व : संजय जायसवाल

उत्तर प्रदेश गोरखपुर
  • संगठन हित मे कार्य करें हर सदस्य – कृपाशंकर सिंह

तहसील संवाददाता- नरसिंह यादव, बांसगांव, गोरखपुर


पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील बांसगांव की मासिक बैठक पीपीए जन संवाद केंद्र निकट फोरलेन बाईपास कौड़ीराम पर सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बांसगांव तहसील अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि संगठन को आगे ले जाने के लिए हर सदस्य को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों से अपील किया कि वह अपने संगठन को आगे बढ़ाने में मदद करें। बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि पीपीए अपने सदस्यों के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा।कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद मौर्या ने किया। वरिष्ठ सदस्य मुन्नीलाल जायसवाल ने बैठक मे आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस बैठक में अभिमन्यु राय,आलोक दुबे, नरसिंह यादव, रणधीर कुमार, रघुवंश मणि त्रिपाठी, अमरनाथ यादव, राजा प्रजापति, राधेश्याम वर्मा, सुरेश राजभर, अनुपमा दुबे व अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।