आजमगढ़ में वन स्टॉप सेंटर ने महिलाओं को सम्मानित किया

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश समाचार

ब्यूरो रिपोर्ट – मनोज कुमार सिंह


आज आजमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सखी वन स्टॉप सेंटर में अनंता इवेंट का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में महिलाएं अपनी कहानियां साझा करती हुई नजर आईं, जिन्होंने गुलामी की बेड़ियां तोड़कर एक मुकाम हासिल किया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अन्य विभागों से आई महिलाओं को सम्मानित किया गया और उन्हें सम्मान पत्र भी दिया गया। सम्मान समारोह में सेंटर मैनेजर सरिता पाल और ममता यादव ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बाल सेवा सामान्य योजना, निराश्रित विधवा पेंशन और वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई।

वन स्टॉप सेंटर की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जो की निशुल्क और ससमय दी जाती है। कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर, केशवर्कर ममता यादव, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, जिला समन्वयक अन्नुसिंह, मल्टी पर्पज अन्य स्टॉप भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी को धन्यवाद दिया गया और महिलाओं को उनके हक और अधिकारों के बारे में जागरूक करने की श्रृंखला को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।