पत्रकार एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने विनय गुप्ता,बलिया के जिलाध्यक्ष व प्रभारी की हुई नियुक्ति

उत्तर प्रदेश देवरिया समाचार

संगठन के विस्तार को लेकर देवरिया मे केंद्रीय कमेटी की बैठक


      देवरिया। शनिवार को शहर के शिवपुरम कालोनी मे स्थित के पी रोज बैली स्कुल पर पत्रकार एकता समन्वय समिति केंद्रीय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे संगठन का विस्तार करते हुये पत्रकार हितो की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मती से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विश्वामित्र मिश्र द्वारा बरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया,साथ ही संदीप पाण्डेय को बलिया जिले का अध्यक्ष, विपिन सिंह को जिला प्रभारी का दायित्व दिया गया इस दौरान पत्रकारों द्वारा उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्र ने कहा की आज पत्रकार समाज के हितो की अनदेखी की जा रही है जगह जगह पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा जिसे संगठन बर्दास्त नहीं करेगा। श्री मिश्रा ने कहा की पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग है जो जनता के हितो की आवाज कलम के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता है, सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के वावजूद पत्रकारों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है, पत्रकार हितो को देखते हुये उत्तर प्रदेश सरकार को पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु किया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने संघटनात्मक ढांचे को मजबूत करने का निर्देश दिया गया जिला तहसील के अध्यक्ष अपनी अपनी कमेटी को सुदृढ़ कर परिचय प्राप्त उपलब्ध करा दे।

बैठक को राष्ट्रीय संरक्षक योगेंद्र नाथ त्रिपाठी राष्ट्रीय सह सचिव डॉ शिवकुमार यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. तनवीर आलम, जिलाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता, जिला प्रभारी अनवर अंसारी, प्रदेश प्रभारी अखिलेश जायसवाल, प्रदेश महामंत्री राजाराम गुप्ता, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी जैनेन्द्र गुप्ता गोरखपुर मंडल अध्यक्ष सरस् चंद जायसवाल, डा.रमेश यादव, जिला संरक्षक रियासत अली, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर अंकित पांडेय, सतीश कुशवाहा, प्रभुनाथ उपाध्याय विवेक पाण्डेय, विकास यादव, विंध्याचल मिश्रा, रविकांत तिवारी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, रजत जायसवाल, आदि पत्रकार उपस्थित रहे।