शमीम अहमद एवम मिश्रीलाल को बसपा से मिली बड़ी जिम्मेदारी संयोजक तथा सहसंयोजक पद की मिली कमान 

सिद्धार्थनगर

शमीम अहमद एवम मिश्रीलाल को बसपा से मिली बड़ी जिम्मेदारी संयोजक तथा सहसंयोजक पद की मिली कमान 

 

ब्यूरो प्रमुख -फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर उत्तर, प्रदेश 

 

सिद्धार्थनगर- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देश पर पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की हैं मंडल संयोजक जब्बार अहमद व मंडल संयोजक के.के. गौतम ने जनपद सिद्धार्थनगर के शमीम अहमद को जिला संयोजक मुस्लिम भाईचारा तथा मिश्ररी लाल गौतम को सह संयोजक बनाए जाने की जानकारी दी। बूथ स्तर तक बसपा को मजबूत करेंगे- शमीम अहमद जिला संयोजक बनाए जाने पर शमीम अहमद ने कहा कि जिस आशा व विश्वास पर हमारी नेता बहन कुमारी मायावती जी ने हम जैसे छोटे कार्यकर्ता को जनपद सिद्धार्थनगर में मुस्लिम समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने कहा कि हमारे साथ सह संयोजक मिश्रीलाल गौतम को सहयोग के लिए लगाया गया है। हम दोनों मिलकर जनपद के प्रत्येक बूथ पर जाकर बसपा को मजबूत करने और 2027 में बहन जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।

 

पार्टी नेताओं ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सभी समाजों के बीच भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।