जल्दबाजी के चक्कर में आटो रिक्शा एवम् टैम्पू फसा फाटक के बीचों-बीच
ब्यूरो प्रमुख -फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थनगर बढ़नी – जाम के झाम एवम जल्दबाजी के चक्कर में आज कल लोग जान जोखिम में डालकर तथा नियमो को ताक पे रखकर सड़क पर यात्रा करते हैं मामला बढ़नी रेलवे फाटक का है जहां रविवार सुबह ट्रेन आने के समयनुसार गेटमैन फाटक को बन्द कर ही रहा था कि जल्दबाजी के चक्कर में दो आटो जल्दबाजी में फाटक के अन्दर हो जाते हैं हालांकि गेटमैंन ने अपने नियमानुसार गेट को बंद कर देता है और जल्दबाजी में आटो चालक फाटक के अन्दर ही अपनी गाड़ी को साइड में लगाने लगते हैं हालांकि एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।जाम से बचने के लिए लोग जल्दबाजी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण रेलवे फाटकों (लेवल क्रॉसिंग) पर ऑटो रिक्शा और टेम्पो का बीचों-बीच फंस जाना एक बेहद गंभीर और जानलेवा स्थिति है। जब कोई वाहन फाटक के बीच में फंस जाता है, तो यह न केवल उसमें बैठे यात्रियों बल्कि आ रही ट्रेन के लिए भी एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। आटो रिक्शा एवम चालक को तत्काल RTO विभाग एवम रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है
