सपा सरकार में सभी वर्गों का हुआ विकास : अन्नू प्रसाद –

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी

खजनी विधानसभा क्षेत्र के एकमा गांव में चौपाल को संबोधित करती हुईं अन्नू प्रसाद

हरनही। खजनी विधानसभा क्षेत्र के एकमा गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौपाल लगाकर सपा की नीतियों, उपलब्धियों व योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि समाजवादी छात्रसभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू प्रसाद ने कहा कि सपा सरकार में सभी वर्गों का विकास हुआ।लेकिन जबसे केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तबसे सिर्फ पूंजीपतियों का ही विकास हुआ।कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था, किसानों का उत्पीड़न सहित कई जटिल समस्याओं से जूझ रही है।पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव में भाजपा ने जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की है उसका जवाब जनता आगामी चुनाव जरूर लेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी आशिक अली व संचालन राकेश यादव ने किया।इस दौरान सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष भोला यादव, मनीष शर्मा, शाकिर अली, दुर्गविजय यादव, विंध्याचल निषाद, शिवबचन प्रसाद, अनिता पासवान, मुन्नी, चंपा, चंद्रपाल यादव, अशोक यादव, विकास यादव, अमित पासवान, अवधेश पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, भगवानदास पासवान, विकास भारती, विवेक पासवान, बृजेश भारती और दिलीप पासवान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *