डॉ. अमरनाथ जायसवाल को केंद्र सरकार ने मानद अधिकारी नियुक्त कियागोरखपुर शहर को पशु कल्याण के मामले में सर्वश्रेष्ठ शहर बनाया जाएगा : डॉ अमरनाथ जायसवाल

गोरखपुर

संवाददाता-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर

गोरखपुर 07 अक्टूबर 2021

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार ने शहर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पशु प्रेमी डॉ. अमरनाथ जायसवाल को ‘मानद जीव जंतु कल्याण अधिकारी’ नामित किया है। उक्त आशय की जानकारी भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सचिव एस के दत्ता ने पत्र भेजकर उन्हें जानकारी दी है। पत्र में विधिवत मानद जीव जंतु कल्याण अधिकारी की भूमिका बताई गई है। पत्र पाते ही डॉ. जायसवाल ने शहर के तमाम पशु प्रेमियों की एक बैठक कर सभी को जीव जंतु क्रूरता निवारण और पशु कल्याण कार्यक्रम को शहर में लागू करने के लिए सुझाव मांगे हैं। बैठक में सुनिश्चित किया गया कि शहर में एक ऐसा एनिमल शेल्टर होना चाहिए जिसके पास अपना एंबुलेंस हो और वह नगर निगम, वन्य जीव जंतु तथा पशुपालन विभाग के तत्वावधान में किया जाए। शहर में पशु पालन, जनपद प्रशासन, नगर निगम के सहयोग से पशु कल्याण एवं जीव दया के कार्य को सम्पादित करने में भूमिका सरकार बराबर पत्र लिखकर के सेवा कार्यक्रमों के संचालित करने के लिए जागृत करती रहती है। लेकिन वांछित परिणाम न मिलने के कारण पशु प्रेमियों में निराशा आ जाती है। डॉ. अमरनाथ ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाकर यहां मामला सुलझा लिया जाएगा और शहर में बेहतरीन कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए शहर भर के पशु प्रेमी एक प्लेटफार्म पर एकत्र हो रहे हैं और प्रदेश सरकार से सहायता प्राप्त करके ही रहेंगे। पशु क्रूरता निवारण के मामले में डॉ. जायसवाल ने बताया कि पशुओं पर हो रहे क्रूरता के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की परम आवश्यकता है। लेकिन घायल बीमार और मौत से जूझ रहे एक्सीडेंटल केस को तुरंत सेवा देने के लिए उनकी टीम हमेशा तत्पर है। गोरखपुर शहर को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए वह निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। डॉ. जायसवाल ने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड को अपना आभार पत्र भेजा है और कहा है कि गोरखपुर शहर को बेहतर बनाने में मदद की जाए। यह बता दें कि पूर्व में डा. जायसवाल, बोर्ड द्वारा दी गई राज्य स्तरीय जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर चुके हैं। सीपीसीएसईए के सोशियली अवेयर नामिनी भी है। प्रदेश के कई पशु प्रेमियों ने डॉ अमरनाथ को बधाई और शुभकामना भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *