स्मृति ईरानी 18 नवंबर को अमेठी के दौरे पर 8 हजार गरीब परिवारो को बाटेगी रजाई कंबल-राजेश मसाला

अमेठी

ब्यूरो रिपोर्ट- प्रेम कुमार शुक्ल,अमेठी

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहेगे मौजूद

अमेठी 12 नवंबर 2021 केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आगामी 18 नवंबर को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आ रही है वे यहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह के साथ अमेठी के 8 हजार गरीब परिवारो को रजाई,कंबल का वितरण करेगी। अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता कार्यक्रम के आयोजक राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने बताया कि उनके द्धारा स्थापित राघवराम सेवा संस्थान द्धारा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यह कार्यक्रम राम लीला मैदान अमेठी मे आयोजित किया गया है इसमे अमेठी के 8 हजार गरीब परिवारो को रजाई कंबल का वितरण किया जायेगा। राजेश ने बताया कि इस मौके पर केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतत्र देव सिंह,यूपी के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद रहेगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *