भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह की 21वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई
भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की बैठक का 21वां संस्करण 05 से 06 नवंबर 2024 तक मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस बैठक में क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, रक्षा औद्योगिक सहयोग और पारंपरिक तथा अन्य खतरों से निपटने के लिए तैयारियों को मजबूत करने वाले संयुक्त अभ्यासों की प्रगति सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। […]
