पर्यटन मंत्रालय ने थाईलैंड के बैंकॉक में पीएटीए ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने वैश्विक यात्रा उद्योग और हितधारकों तक पहुंचने तथा देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास में, 27 से 29 अगस्त, 2024 तक बैंकॉक में आयोजित पीएटीए ट्रैवल मार्ट में भाग लिया। अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन थाईलैंड में भारत के राजदूत श्री नागेश सिंह ने पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ किया।पीएटीए ट्रैवल मार्ट एशियाई उपमहाद्वीप में सबसे प्रभावशाली यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है। मंत्रालय के अधिकारियों और यात्रा उद्योग में अग्रणी निजी क्षेत्र के हितधारकों से युक्त भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस वैश्विक मंच पर देश की पर्यटन से जुड़ी पेशकशों का प्रदर्शन किया और वैश्विक संभावित यात्रा हितधारकों के साथ उपयोगी व्यावसायिक जुड़ाव में भाग लिया। यह भागीदारी भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के रणनीतिक इरादे पर जोर देती है। इसका लक्ष्य इनबाउंड पर्यटन को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है। भारत का लक्ष्य पीएटीए 2024 में वैश्विक उद्योग के दिग्गजों और संभावित यात्रियों के साथ जुड़कर, अपने विविध आकर्षणों को प्रदर्शित करना और खुद को एक प्रमुख यात्रा गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। भारत में 2023 में कुल 9.24 मिलियन विदेशी पर्यटक आए। इंडिया पवेलियन ने भारत के बेहतरीन पर्यटन अनुभवों को प्रदर्शित किया, जिसमें जीवंत संस्कृति और विरासत से लेकर लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता और गर्मजोशी से भरा आतिथ्य शामिल है। यह प्रमुख यात्रा व्यापार कार्यक्रम एक वैश्विक मंच है, जहां भारतीय पर्यटन हितधारकों को देश के विविध आकर्षणों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इसमें इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लेकर इसके आधुनिक, अभिनव अनुभव शामिल हैं।

‘देखो अपना देश, पीपुल्स च्वाइस 2024’ पहल के लिए 15 सितंबर तक मतदान

पर्यटन मंत्रालय ने ‘भारत की जनता’ की नब्ज को समझने के लिए पहली बार राष्ट्रव्यापी आईपी (बौद्धिक संपदा) ‘देखो अपना देश, पीपुल्स च्वाइस 2024’ पहल विकसित की है। इस पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 मार्च, 2024 को श्रीनगर में की थी। इसके लिए मतदान 15 सितंबर, 2024 तक की जा सकती है। […]

भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी नौसेनाओं ने पनडुब्बी बचाव सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना ने द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एक कार्यान्वयन समझौते (आईए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो किसी संकट या दुर्घटना के समय दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के पनडुब्बी चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल […]

आंध्र प्रदेश में भारतीय नौसेना के बाढ़ राहत प्रयासों से संबंधित अपडेट

आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में हुई भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से निपटने के क्रम में, पूर्वी नौसेना कमान के तहत भारतीय नौसेना की परिसंपत्तियों को राज्य प्रशासन एवं एनडीआरएफ द्वारा चलाए जा रहे राहत प्रयासों में सहायता करने हेतु सक्रिय रूप से तैनात किया गया है। नौसेना अपना अभियान जारी रखे […]

डॉ. दसारी राधिका को ISA इस्पात सम्मेलन 2024 में ‘जेंडर डायवर्सिटी’ राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली में आयोजित भारतीय इस्पात सम्मेलन- 2024 में आज भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) ने प्रतिबद्धता में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई आरआईएनएल की डीजीएम (एचआर) डॉ. दसारी राधिका को प्रतिष्ठित ‘लैंगिक विविधता (जेंडर डायवर्सिटी) पुरस्कार’ प्रदान किया। यह पुरस्कार इस्पात उद्योग के कई दिग्गजों की उपस्थिति में भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के पूर्व […]

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 (स्वर्ण) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला

0-6 वर्ष की आयु के बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मिशन पोषण 2.0 ने अपनी मासिक विकास निगरानी पहल – पोषण ट्रैकर के माध्यम से लाखों युवाओं के जीवन में सुधार की निगरानी करने में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। पोषण ट्रैकर, जो इस वर्ष […]

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने मनाया 7वां स्थापना दिवस: वित्तीय समावेशन के प्रति निष्ठा को मजबूत करना

देश भर में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाला इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) आज गर्व के साथ अपना 7वां स्थापना दिवस (आईपीपीबी दिवस) मना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में देश भर में इसकी शुरुआत की थी। स्थापना के बाद से, आईपीपीबी वंचित और बैंकिंग सेवाओं से दूर […]

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी का पदभार संभाला

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 01 सितंबर 2024 को मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 06 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में नियुक्त किया गया था। वायुसेना अधिकारी एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट और एक योग्य फ्लाइंग प्रशिक्षक हैं, जिनके पास भारतीय वायुसेना के […]

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने आज वायु मुख्यालय (वायु भवन) में भारतीय वायु सेना के उप वायु सेना प्रमुख (डीसीएएस) का पदभार संभाला। अपनी नई नियुक्ति का पदभार ग्रहण करने के बाद, एयर मार्शल ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय रक्षा […]

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आइडियाज4लाइफ में सुझाव भेजने की समय सीमा 15 अक्टूबर 2024 तक बढ़ाई

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आइडियाज4लाइफ में सुझाव भेजने की समय सीमा 15 सितंबर, 2024 से बढ़ाकर 15 अक्टूबर, 2024 कर दी है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में आर्थिक और परितंत्र मोर्चों की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, “विकसित अर्थव्यवस्थाओं को भी विकसित परितंत्र को अपनाना चाहिए। हम सभी को जिम्मेदार नागरिक के रूप में पर्यावरण के प्रति मजबूत चेतना विकसित करनी चाहिए।” […]