पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक जीतने का सिलसिला जारी

परिचय भारतीय पैरा-शटलर सुहास यतिराज ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुष एकल एसएल4 श्रेणी में रजत पदक जीतकर पैरालंपिक में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। एसएल4 श्रेणी उन एथलीटों के लिए है, जिनके एक या दोनों निचले अंगों में विकलांगता है । उन्हें चलने या दौड़ने में संतुलन बनाने में थोड़ी परेशानी होती है । फ्रांस के लुकास माजुर के खिलाफ […]

थुलासीमाथी मुरुगेसन, भारत के लिए रजत पदक की झड़ी

तमिलनाडु के कांचीपुरम में 11 अप्रैल, 2002 को जन्मी थुलासीमाथी मुरुगेसन भारत की सबसे होनहार पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। पेरिस 2024 पैरालंपिक में थुलासीमाथी ने महिला बैडमिंटन एसयू5 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपनी सफलताओं की श्रृंखला में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। बैडमिंटन में इस शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा  और अंततः 30 मिनट में 21-17, 21-10 के स्कोर के साथ चीन की […]

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर “खेल उत्सव 2024” का आयोजन किया

मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 समारोह के अनुसरण में, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 27 अगस्त, 2024 से 30 अगस्त, 2024 तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में “खेल उत्सव 2024” का आयोजन किया। अपने पहले संस्करण में मंत्रालय ने चार खेलों अर्थात क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में टूर्नामेंट आयोजित किए। […]

सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा: राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन, डिजिटल समाधान से बेहतर कवरेज के सुझाव

नई दिल्ली में ‘स्वास्थ्य सेवा तक सार्वभौमिक पहुंच: डिजिटल समाधान’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को अनुकूलित करने वाले कई प्रमुख सुझावों के साथ हुआ। इसका आयोजन संकला फाउंडेशन द्वारा भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), नीति आयोग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से किया गया था। इसका उद्घाटन करते हुए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी.के. पॉल ने कहा कि सामूहिक सोच से यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने में सहायता मिल सकती है कि भारत के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक विकास हुआ है। डिजिटल प्रौद्योगिकी में भारत के नेतृत्व को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किए जाने की ओर इशारा करते हुए डॉ. पॉल ने कहा कि भारत ने पिछले वर्ष जी20 स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल (जीआईडीएच) शुरू की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रबंधित नेटवर्क के रूप में, डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल (जीआईडीएच) का उद्देश्य वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य में हाल के और पिछले लाभों को समेकित और बढ़ाना है, साथ ही आपसी उत्तरदायित्व को मजबूत करना और डिजिटल स्वास्थ्य 2020-25 पर वैश्विक रणनीति को लागू करने के लिए एक वाहन के रूप में कार्य करना है। डॉ. पॉल ने प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और उसे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही गोपनीयता संरक्षण, साइबर अपराधों और धोखाधड़ी से सुरक्षा के माध्यम से मानवाधिकारों की रक्षा, डिजिटल अंतर को पाटना और उपयोगकर्ता के अनुकूल तकनीक को बढ़ावा देने के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि इससे जीवन की गुणवत्ता और खुशहाली बढ़ेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्व चंद्रा ने मुख्य भाषण देते हुए घोषणा की कि भारत आने वाले दिनों में प्रत्येक व्यक्ति के लिए जीवन भर का स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसकी शुरुआत में मंत्रालय यूविन ऐप का शुभारंभ करेगा, जो देश में […]

भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी नौसेनाओं ने पनडुब्बी बचाव सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना ने द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एक कार्यान्वयन समझौते (आईए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो किसी संकट या दुर्घटना के समय दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के पनडुब्बी चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल […]

डॉ. दसारी राधिका को ISA इस्पात सम्मेलन 2024 में ‘जेंडर डायवर्सिटी’ राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली में आयोजित भारतीय इस्पात सम्मेलन- 2024 में आज भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) ने प्रतिबद्धता में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई आरआईएनएल की डीजीएम (एचआर) डॉ. दसारी राधिका को प्रतिष्ठित ‘लैंगिक विविधता (जेंडर डायवर्सिटी) पुरस्कार’ प्रदान किया। यह पुरस्कार इस्पात उद्योग के कई दिग्गजों की उपस्थिति में भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के पूर्व […]

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 (स्वर्ण) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला

0-6 वर्ष की आयु के बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मिशन पोषण 2.0 ने अपनी मासिक विकास निगरानी पहल – पोषण ट्रैकर के माध्यम से लाखों युवाओं के जीवन में सुधार की निगरानी करने में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। पोषण ट्रैकर, जो इस वर्ष […]

महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश के धार जिले में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का शुभारंभ किया

महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश के धार जिले में  एक सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का शुभारंभ किया।   इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2018 में प्रारंभ किए गए इस अभियान ने पूरे देश, […]

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पैरा-बैडमिंटन दल को सम्मानित किया, असाधारण प्रदर्शन के लिए खिलाडियों की प्रशंसा की

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में भारतीय पैरा-बैडमिंटन दल को भारत लौटने पर सम्मानित किया। भारत ने जीते गए कुल पदकों के मामले में पैरा बैडमिंटन में: पेरिस पैरालिंपिक खेल 2024 में 5 पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य) के साथ […]

डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए ‘युवा शक्ति’ को रास्ता दिखाने का आह्वान किया

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में जिला युवा अधिकारियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा को बढ़ावा देना […]