जलवायु परिवर्तन पर पूर्वोत्तर सम्मेलन में नवीन टिकाऊ समाधानों पर चर्चा की गई

कृषि में अनुकूल रणनीतियों की आवश्यकता, प्राकृतिक आवास, वनस्पति और महत्वपूर्ण जैव संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के हानिकारक प्रभावों को कम करने के लिए संरक्षण प्रयासों को जलवायु परिवर्तन पर पूर्वोत्तर सम्मेलन  ): अनुकूलन और लचीलापन पूर्वोत्तर सम्मेलन  (नॉर्थ–ईस्ट कॉन्क्लेव–एडेप्टेशन एंड रेसिलिएंस–   एनसीसीसीएआर–2024) में उजागर किया गया, जो सभी पूर्वोत्तर राज्यों के विविध हितधारकों के समूहों  को एक साथ  ले लाया। जलवायु परिवर्तन के […]

कल शाम तीन बजे देश में लग जाएगी आदर्श आचार संहिता का बिगुल, लोकसभा चुनाव का बिगुल

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कल शाम तीन बजे देशभर में आदर्श आचार संहिता की ध्वनि सुनाई देने जा रही है। यह आवाज एक अहम घटक होगी जो नागरिकों को चुनाव प्रक्रिया के लिए तैयार करेगी। चुनाव आयोग ने इस घोषणा की है, जिसके अनुसार आदर्श आचार संहिता की पालना करने […]

आईएनएस चिल्का में अग्निवीरों के तीसरे बैच की पासिंग आउट परेड का पूर्वावलोकन

अग्निवीरों के तीसरे बैच की पासिंग आउट परेड (पीओपी) 15 मार्च 2024 को आईएनएस चिल्का में आयोजित होना निर्धारित है। यह पासिंग आउट परेड लगभग 2600 अग्निवीरों के सफल प्रशिक्षण के समापन का प्रतीक है, जिसमें महिला अग्निवीर भी शामिल हैं। इन सभी ने आईएनएस चिल्का में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल […]

डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘विज्ञान का दशक’ संकलन जारी किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज प्रधानमन्त्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विज्ञान का दशक’ संकलन जारी किया केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि , “वैज्ञानिक समुदाय के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण के 3 स्तंभों पर आधारित विज्ञान के एक दशक, प्रौद्योगिकी के जीवन का एक तरीका बनने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की […]

श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा कौशल इकोसिस्टम में नई कार्यनीतियों की घोषणा

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के कौशल इकोसिस्टम के दायरे को व्यापक बनाने तथा उसमें गति लाने के लिए कई कार्यनीतिक साझीदारियां आरंभ कीं कौशल निर्माण से संबंधित पहलें तथा साझीदारियां हमारी आबादी को 21वीं सदी के रोजगार बाजारों के लिए तैयार करेंगी : श्री धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री […]

पर्यटन मंत्रालय द्वारा ‘डिजाइन चैलेंज’ का समारोह

पर्यटन मंत्रालय ने ‘डिजाइन चैलेंज: एकल उपयोग प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल कटलरी और क्रॉकरी’ पुरस्कार समारोह आयोजित किया पर्यटन मंत्रालय ने 14 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में खाद्य क्रॉकरी और कटलरी की प्रदर्शनी के साथ-साथ ‘डिजाइन चैलेंज: एकल उपयोग प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल कटलरी और क्रॉकरी‘ के विजेताओं के लिए […]

आत्मनिर्भर भारत: विज्ञान-प्रौद्योगिकी का दशक

‘‘ आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान – प्रौद्योगिकी पैनोरमा का एक दशक ‘‘ – पिछले दशक में प्रमुख प्रौद्योगिकीय उन्नतियों को दर्शाते हुए एक रिपोर्ट जारी की गई केंद्रीय विज्ञान  एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 14मार्च, 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान ‘‘ आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान – प्रौद्योगिकी पैनोरमा का एक दशक ‘‘ रिपोर्ट का विमोचन किया। प्रौद्योगिकी पैनोरमा रिपोर्ट में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा की गई प्रमुख प्रौद्योगिकीय उन्नतियों की झलक को दर्शाया गया है। यह रिपोर्ट भारत सरकार के 22 मंत्रालयों, विभागों तथा एजेन्सियों के योगदान के साथ फाउंडेशन ऑफ एडवांसिंग साईंस एंड टेक्नोलॉजी ( फास्ट ) इंडिया के सहयोग से प्रो. अजय कुमार सूद ( पीएसए ) के नेतृत्व में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ( ओपीएसए ) द्वारा तैयार की गई है। ‘‘ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षोंमें की गई प्रगति सभी के समक्ष है। पिछले दशक के दौरान किया गया कार्य अगले 10 वर्षों को भारत के टेकेड  ( प्रौद्योगिकी का दशक ) बनने के विजन को साकार करने में सहायता कर रहा है ‘‘ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लांच समारोह में सचिव ( पृथ्वी विज्ञान ) डॉ. एम रविचंद्रन, सचिव ( जैव प्रौद्योगिकी ) डॉ. राजेश गोखले, विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों, पत्र सूचना कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों, शिक्षा क्षेत्र तथा उद्योग जगत के आमंत्रित अतिथियों और पीएसए तथा फास्ट के कार्यालय के सहयोगियों ने भाग लिया। पत्र सूचना कार्यालय ( पीआईअी ) के एडीजी श्री धीरज सिंह ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और ‘‘ प्रौद्योगिकी पैनोरमा ‘‘  रिपोर्ट  के कुछ संदर्भों को उद्धृत करने के माध्यम से पिछले दशक में की गई भारत की प्रौद्योगिकीय उन्नति यात्रा पर कुछ अंतर्दृष्टि साझा की। पीएसए प्रो. सूद ने अपने उद्घाटन भाषण में जोर देते हुए कहा कि, ‘‘ विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवोन्मेषण में उन्नतियां प्रगति के लिए शक्तिशाली प्रेरक हैं और ये अर्थव्यवस्थाओं को आकार देती हैं, जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती हैं तथा राष्ट्रों को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करती हैं। ‘‘ उन्होंने रिपोर्ट की मुख्य बातें भी प्रस्तुत कीं और उल्लेख किया कि इस रिपोर्ट में  ( ए ) प्रणालीगत क्षमता निर्माण, ( बी ) भविष्य की तैयारियों के लिए अनुसंधान की सीमाओं को आगे बढ़ाने ( सी ) राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास को सक्षम बनाने तथा ( डी ) वैज्ञानिक सुधार के माध्यम से नागरिक प्रभाव सुनिश्चित करने की दृष्टि के जरिये भारत सरकार के प्रमुख मिशनों तथा पहलों को भी दर्शाया गया है। अपनी प्रस्तुति में, प्रो. सूद ने ऊर्जा, अन्वेषण, सार्वजनिक सेवा, कृषि, पशुधन तथा जैव प्रौद्येगिकी और स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेक्टरों में प्रौद्योगिकीय उन्नतियों के संबंध में प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। फास्ट के सह-संस्थापक श्री वरुण अग्रवाल ने कहा कि जहां समान प्रकृति की रिपोर्ट आम तौर पर कागजात, पैटेंट आदि के एसएंडटी मेट्रिक्स पर गौर करती हैं, इस रिपोर्ट का अनूठापन भारत के सामाजिक एवं आर्थिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर विज्ञान के प्रभाव को देखने में निहित है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस रिपोर्ट में जो कुछ भी दर्ज किया गया है, वह पिछले दशक में भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इको सिस्टम द्वारा अर्जित किए गए प्रभाव की वास्तविक मात्रा और गहराई के संबंध में बहुत ही नगण्य हिस्सा है। उन्होंने यह आकांक्षा भी व्यक्त की कि इन उपलब्धियों का आने वाले वर्षों में बहु गुणक प्रभाव पडेगा और भारत का वैश्विक स्तर पर एक शीर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी देश बनना तय है। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपना विशिष्ट संबोधन करते हुए रेखांकित किया कि भारतीय विज्ञान एवं वैज्ञानिकों में सम्मान की भावना बढ़ रही है और भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इको सिस्टम देश को दुनिया में एक अग्रिम पंक्ति का देश बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। डॉ. सिंह ने भारत के लिए विकास पथ की नींव रखने में डॉ. विक्रम साराभाई, प्रो. सीवी रमन, डॉ. होमी भाभा और डॉ. एस.एस. भटनागर जैसे अग्रणी भारतीय विज्ञान नेताओं द्वारा किए गए अपार योगदान को भी याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रगति न केवल हमारी राष्ट्रीय क्षमताओं को बढ़ाती है बल्कि वैश्विक मानक भी स्थापित करती है। डॉ. सिंह ने मिशन कोविड सुरक्षा और एरोमा मिशन जैसे कुछ प्रमुख राष्ट्रीय मिशनों की सफलता और प्रभाव के बारे में विस्तार से बात की और ऐसे कई मिशनों की सफलता के लिए उद्योग और निजी भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सरकार-उद्योग साझेदारी के सफल उदाहरण के रूप में कोविड महामारी के दौरान डीबीटी और भारत बायोटेक साझेदारी का किस्सा भी पेश किया।   डॉ. जितेंद्र सिंह लॉन्च कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपना संबोधन करते हुए डॉ. सिंह ने अपने विचार साझा किए कि कैसे भारत सरकार के विभिन्न प्रौद्योगिकी मिशन और पहल किसानों, ग्रामीण और वंचित समुदायों के जीवन और आजीविका को बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ तैयार की गई हैं। 2015 के लाल किले भाषण में प्रधानमंत्री के प्रसिद्ध ‘ स्टार्टअप इंडिया स्टैंडअप इंडिया ‘ के स्पष्ट आह्वान को याद करते हुए, डॉ. सिंह ने विभिन्न क्षेत्र में कई यूनिकॉर्न के उद्भव के साथ 350 स्टार्टअप से एक लाख से अधिक तक – भारत के स्टार्टअप इको सिस्टम की उल्लेखनीय वृद्धि को रेखांकित किया।  डॉ. सिंह ने डीप ओशन मिशन, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, क्वांटम मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन और बायोमैन्युफैक्चरिंग, ड्रोन डीरेग्यूलेशन आदि की नीतियों जैसे विभिन्न मिशनों की मुख्य विशेषताओं के बारे में भी बात की। उन्होंने विभिन्न वैश्विक प्रयासों में भारत द्वारा निभाई जा रही नेतृत्वकारी भूमिका के बारे में बताया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन शामिल हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने समापन वक्तव्य में कहा, “विज्ञान और प्रौद्योगिकी एक महान लोकतंत्र तुल्यकारक हैं।” रिपोर्ट को क्यूआर या ऊपर दिए गए लिंक का उपयोग करके देखा जा सकता है वैज्ञानिक सचिव डॉ. परविंदर मैनी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि यह रिपोर्ट न केवल हमारे देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालती है, बल्कि 2047 तक विकसित-भारत के विकास पथ को आकार देने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर देती है। उन्होंने प्रधानमंत्री को उनके दूरदर्शी नेतृत्व, अमूल्य मार्गदर्शन और रिपोर्ट के लिए एक प्रेरक संदेश लिखने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया।  उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने और रिपोर्ट का अनावरण करने के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत को रिपोर्ट की शुरुआत से लेकर पूरा होने तक उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए, पीएसए प्रो. अजय सूद को उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के लिए,  भारत सरकार के 22 मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के सचिवों और अधिकारियों को, जिन्होंने उनकी रिपोर्ट में योगदान दिया है, ज्ञान-समृद्ध ” प्रौद्योगिकी पैनोरमा ” को संकलित और एकत्रित करने के लिए फास्ट इंडिया टीम और रिपोर्ट के समन्वयन के साथ-साथ लॉन्च समारोह के सफल संचालन के लिए ओपीएसए की टीम […]

कांग्रेस द्वारा किसानों के लिए 5 गारंटियां, देश के अन्नदाताओं को मिलेगा बेहतर भविष्य

देश के सभी अन्नदाताओं को कांग्रेस ने एक नई आशा की किरण दिखाई है। कांग्रेस ने आपकी सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए 5 ऐसी गारंटियां लेकर आई हैं जो आपके जीवन में बदलाव लाएंगी। MSP को स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के तहत कानूनी दर्ज़ा देने की गारंटी: कांग्रेस ने MSP को […]

कोलकाता में टीटागढ़ रेल सिस्टम्स द्वारा बोलार्ड पुल टग नौका बाहुबली के निर्माण का शुभारंभ

मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 12 मार्च 2024 को कमांडर अतुल मैनी, अध्यक्ष एसएसबी (कोलकाता) द्वारा दूसरी 25टी बोलार्ड पुल टग नौका बाहुबली का जलावतरण और चौथी 25टी बीपी टग नौका युवान निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह टग नौका भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरवशाली ध्वजवाहक है। भारत […]

स्वास्थ्य मंत्रालय की ‘वन हेल्थ’ कार्य योजना: स्नेकबाइट से मौतों को कम करने की पहल

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में स्नेकबाइट की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना शुरू की – ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण के माध्यम से 2030 तक स्नेकबाइट से होने वाली मौतों को आधा करने की एक पहल स्नेकबाइट पर एक पुस्तिका, आम लोगों के लिए “क्या करें और “क्या न करें” पर पोस्टर और स्नेकबाइट […]