खगोलविदों ने एक ऐसा आश्चर्यजनक सौर विस्फोट देखा है जो निरंतर स्थिर तापमान बनाए रखता है

20 जुलाई, 2017 को हुए एक सौर विस्फोट के केंद्र (कोर) की ऊर्जा अवस्था के निरंतर विकास पर दृष्टि बनाए रखने वाले वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह विचित्र ढंग से निरंतर एक स्थिर तापमान इस कारण से बनाए रखता है क्योंकि यह अंतरिक्ष में सौर कोरोना से ऊर्जित और अत्यधिक चुंबकित प्लाज्मा से प्रस्फुटित […]

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘चक्रवात बिपरजॉय’ की तैयारियों की समीक्षा की

हमें जीवन और पर्यावरण की रक्षा के लिए मौसम विभाग, डीजीएस और अन्य प्राधिकरणों द्वारा जारी सलाह का पालन सुनिश्चित करना चाहिए: श्री सर्बानंद सोनोवाल श्री सोनोवाल ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज अधिकारियों के साथ उत्तरी अरब सागर में आने वाले चक्रवात बिपरजॉय को लेकर की जा रही तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह चक्रवात गुजरात के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है और इसके 15 जून के आसपास तट से टकराने की संभावना है। इस बैठक के दौरान श्री सोनोवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हरसंभव उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा, ‘हमें जीवन और पर्यावरण की रक्षा के लिए भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी, डीजीएस और अन्य प्राधिकरणों की ओर से जारी सलाह का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि एहतियाती/निवारक उपाय और व्यवस्था समय पर उपलब्ध कराई जाएं जिससे आवश्यक बचाव, आश्रय, पुनर्वास और राहत आदि प्रदान किया जा सके।’   श्री सोनोवाल ने डीजी पोत परिवहन, संबंधित बंदरगाहों और सभी संबंधित पक्षों को एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘चक्रवात से बचाव के लिए किए गए उपायों के संबंध में क्षेत्र के सभी बंदरगाह नियमित समयावधि पर स्थिति से संबंधित रिपोर्ट अपडेट करते रहें।‘

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम

दिनांक 28/05/2023 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए […]

साई20 समूह शासन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए तैयार: गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई

गोवा में आयोजित सर्वोच्चह लेखा परीक्षा संस्थाान-20 (साई20) शिखर सम्मेलन में ब्लू इकोनॉमी और जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के बारे में प्राथमिकताएं तय की गईं और साई देशों के बीच सहयोग और ज्ञान साझा करने को प्रोत्साहित किया गया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) श्री जी.सी. मुर्मू ने सुशासन और जवाबदेही के लिए जिम्मेकदार कृत्रिम […]

थाने में महिला के साथ गाली-गलौज का वीडियो वायरल

आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के अहरौला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मामला किसी थाने का दिख रहा है। जिसमें एक महिला कई पुलिसकर्मियों से घिरी है और उसके आसपास कई पुरुष भी जोर शोर से गाली गलौज कर रहे हैं। महिला विरोध कर रही है। वायरल हो रहे […]

बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से निकली चिंगारी, खड़ी हो गई ट्रेन

दरभंगा से नई दिल्ली जा रही है बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) के स्लीपर कोच के पहिए से चिंगारी निकलने लगी। पहिए भी जाम हो गए और ट्रेन खड़ी हो गई। कोच के नीचे से धुंआ उठता देख अफरा-तफरी मच गई। यात्री बोगियों से उतरकर पटरी पर आ गए। ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड […]

दुकानदार की मौत के बाद नगर निगम की टूटी नींद, 12 घंटे में पकड़े गए 40 सांड

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो सांडों की लड़ाई में दुकानदार ओमपाल की मौत हो गई। इसके बाद रविवार को नगर निगम की नींद टूटी। शमसाबाद, दिगनेर और फतेहाबाद रोड पर 12 घंटे में 40 छुट्टा सांड पकड़े गए। सभी को बाईंपुर नंदीशाला भेजा गया है। 300 से अधिक सांड करते हैं विचरण शनिवार को […]

जी-20 डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था कार्य समूह के अध्‍यक्ष और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव श्री अलकेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम पूर्व संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया

12 जून, 2023 को केन्‍द्रीय एमईआईटीवाई और एमएसडीई राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर जी 20 की तीसरी बैठक का उद्घाटन करेंगे, कार्यक्रम से इतर ‘ग्लोबल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) शिखर सम्मेलन’ भी आयोजित किया जाएगा भारत स्टैक अर्थात लोगों के स्‍तर पर डिजिटल समाधान सफलतापूर्वक लागू करने संबंधी अनुभव साझा करने के कुछ इच्‍छुक देशों […]

फिश मील उद्योग की निरंतरता एवं मछुआरों की आजीविका

भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य विभाग ने आजादी का अमृत महोत्‍सव के तहत 9 जून, 2023 को ‘सस्‍टेनेबिलिटी ऑफ फिश मील इंडस्‍ट्री एंड द लाइवलीहुड्स ऑफ फिशरमेन’ यानी ‘फिश मील उद्योग की निरंतरता एवं मछुआरों की आजीविका‘ विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता मत्‍स्‍य […]

सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचनी चाहिए, प्रसन्नता की बात है कि केंद्रीय संचार ब्यूरो यह काम अच्छी तरह कर रहा है: चंद्रकांत पाटिल

उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में दो मल्टीमीडिया मोबाइल प्रदर्शनी वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया पंढरपुर/आषाढ़ी वारी के दौरान वैन केंद्र सरकार के 9 साल के काम और प्रमुख योजनाओं का प्रदर्शन करेंगी एलईडी स्क्रीन और ऑन-बोर्ड कलाकारों से लैस वैन वारी के दो मुख्य पालखी मार्गों पर जन […]