पुलिस से उलझना पड़ा भारी, डकैती के आरोप में गोल्डन बाबा को हुई जेल

आगरा

आगरा, उत्तर प्रदेश। शास्त्रत्रीपुरम (सिकंदरा) में बीते शुक्रवार की रात गोल गप्पे के ठेले पर महिलाओं में विवाद हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुच गई। एक महिला के पक्ष में दबंग गोल्डन बाबा उर्फ संजय भारद्वाज मौके पर पहुंच गया। एक सिपाही विवाद का वीडियो बना रहा था। गोल्डन बाबा इस बात पर पुलिस कर्मियों से उलझ गया। पुलिस ने रात में घर पर दबिश देकर पकड़ा। डकैती की धारा में जेल भेज दिया। घटना रात करीब दस बजे की है। महिलाओं में विवाद की सूचना पर चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र और रोशन मौके पर पहुंचे थे।
बतादे कि एक महिला पुलिसकर्मियों से भी उलझ गई। वहां एक सफारी गाड़ी आकर रुकी। उसमें विशाल कुंज, बोदला निवासी संजय भारद्वाज उर्फ गोल्डन बाबा साथियों के साथ मौजूद थे। वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी को धमकाया। निलंबन की धमकी दी। मोबाइल छीनकर गाड़ी में बैठकर चला गया।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि देर रात आरोपित को गिरफ्तार किया गया। एक सिपाही का मोबाइल बरामद हुआ। सिपाही की तहरीर पर सिकंदरा थाने में डकैती, मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
काम नहीं आई किसी नेता की सिफारिश
संजय भारद्वाज पड़ोसी जनपद के एक सत्ताधारी विधायक का खास है। प्रोपर्टी डीलर है। सभी अंगुलियों में सोने की अंगूठियां एवं गले में मोटी-मोटी चेन पहनता है। क्षेत्रीय लोग उसे गोल्डन बाबा बुलाते हैं। नेताजी से संबंध के चलते दबंग है। पकड़े जाने पर नेताजी ने उसकी सिफारिश की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *