अभिषेक राय ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली, लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति की बही बयार
संवाददाता- मनोज कुमार सिंह, आज़मगढ़
जीयनपुर, आजमगढ़। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरे भारत देश में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । इस अवसर पर लोगों द्वारा उमंग और उत्साह के साथ तरह-तरह से तिरंगा यात्राऐं निकाली जा रहीं हैं एवं इस दौरान एक विशेष अभियान हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों द्वारा अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं।
सगड़ी तहसील अंतर्गत नगर पंचायत जीयनपुर में अभिषेक राय पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय व नगर पंचायत जीयनपुर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने तिरंगा रैली निकाली,और तिरंगे वितरित किए। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखने को मिला। अभिषेक राय नगर पंचायत जीयनपुर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने बताया कि हर घर तिरंगा ध्वज लगाने के लिए नगरपंचायत वासियों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया। हम लोगों भव्य तरीके से 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा रैली निकाले गे। इस तिरंगा यात्रा रैली में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।