पुलिस नहीं कर पा रही है चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश

गोरखपुर

बांसगांव – गोरखपुर। गगहा क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से जहां आमजन भयभीत हैं, वहीं शिकायत के बाद भी पुलिस मौन साधे हुई है। कुछ घटनाओं को छोड़ दिया जाय तो चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा सितम्बर माह में हुई घटनाओं से लगाया जा सकता है। जिसमें कुछ मामलों को छोड़ दिया जाये तो खुलासे की बात दूर, पुलिस अभी तक उसका सुराग लगा पाने में नाकाम रही है। घटनाओं पर नजर डालें तो पांच सितंबर 2022 को महुराई स्थित चन्द्रशेखर यादव के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दूसरी घटना चौदह सितम्बर 2022 को अकुसी निवासी विद्यालय के प्रबंधक रविन्द्र प्रजापति को अपने विद्यालय जाते समय बाईक सवार बदमाशों ने रोक कर चैन छीन कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया। तीसरी घटना – सोलह सितम्बर 2022 को करवल मझगांवा निवासी जितेंद्र बहादुर मौर्य का बरामदे में से खड़ी मोटरसाइकिल चोरों ने चुराया। चौथी घटना – सत्रह सितम्बर को सिहाईजपार निवासी प्रदीप शाही का करवल मझगांवा में लगने वाला साप्ताहिक बाजार से मोबाइल चोरों ने चुराया। पांचवा घटना – बाइस सितम्बर 2022 को गणेश गौड़ टेकुआ माधो वीर शाह के घर में अज्ञात चोरों ने घर को खंगाला। छठी घटना – सत्ताइस सितम्बर 2022को कैदहा में चोरों ने घर को खंगाला। सातवीं घटना – अठ्ठाइस सितम्बर 2022 को पकड़पुरा में सेना में तैयारी करने वाले युवक से बाईक सवार युवकों ने मोबाइल छिनने की घटना को अंजाम दिया। यह घटनाएं तो मात्र नजीर हैं, जो समाचार पत्रों की सुर्खियों में छाए रहे और अभी भी कई ऐसी घटनाएं हैं, जो मामले दर्ज नहीं हैं। वहीं गगहा थाना से तीन सौ मीटर दूरी पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरी की घटनाएं घटित होती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *