#MULAYAM SINGH YADAV: आज तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा के लिए वाहन तैयार

अंतरराष्ट्रीय समाचार उत्तर प्रदेश लखनऊ

 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका  निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है

नुमाइश ग्राउंड पंडाल ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को रथ पर रखकर नुमाइश ग्राउंड पंडाल ले जाया जा रहा है। सैफई स्थित आवास से सैफई महोत्सव पंडाल में बनाए गए मंच पर पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

अंतिम सफर पर मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। धरतीपुत्र मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा पड़ा। अपने नेताजी के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों समर्थक सैफई पहुंचे हैं।

कुछ देर में मेला ग्राउंड ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर 

कुछ देर में मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेला ग्राउंड ले जाया जाएगा। अंतिम यात्रा के लिए वाहन तैयार हो गया है। वाहन को फूलों से सजाया गया है। वहीं, मुलायम सिंह के आवास के बाहर समर्थकों की अंतिम दर्शन करने के लिए भारी उमड़ी है।

अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई नेता होंगे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। तस्वीरें उनके पैतृक आवास इटावा के सैफई से हैं। अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *