सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
बेंगडूबी सेना अस्पताल में भर्ती हैं घायल जवान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिक्किम में सड़क हादसे में घायल चार जवानों को एयरलिफ्ट करके पहले सिलिगुड़ी स्थित बागडोगरा में उतारा गया। इसके बाद यहां बेंगडूबी स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इन चारों जवानों का इलाज यहां चल रहा है।
सिक्किम में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवानों की मौत