थाना में पदस्थापित होमगार्ड की जवान की ह्रदय गति रुकने से मौत

औरंगाबाद

औरंगाबाद: दाउदनगर थाना में पदस्थापित होमगार्ड के जवान जनार्दन सिंह उम्र 52 वर्ष की ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गई। उनके साथ काम करने वाले जवान के अनुसार वे बुधवार की रात सोनपुल चौराहा से ड्यूटी कर वापस बैरक लौटे थे। रात में ही उनकी तबीयत बिगड़ी तो स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया। उन्होंने दवा दी जिसके बाद वह खाकर सो गए थे। पुन: गुरुवार के लगभग 10 बजे वे तैयार होकर ड्यूटी के लिए जाने लगे तभी अचानक गिर पड़े, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया तो ठंडा लगना या ठंडा मारने के आधार पर उन्हें दवा दी गई जिसके बाद वे सो गए। दोपहर तक उनके हालत में सुधार नहीं हुआ तो स्थानीय जवानों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष गुरफान अली ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी तैनाती दाउदनगर थाना में हुई थी। इससे पहले वे का थाना में तैनात थे। मदनपुर थाना क्षेत्र के मोखेता गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना उनके परिजनों को दी गई। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि मृतक के पुत्र राहुल कुमार समेत अन्य परिजन दाउदनगर थाना पहुंचे।इस संबंध में एक यूडी दाउदनगर थाना में दर्ज किया जा रहा है। मृतक होमगार्ड के जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया है। एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। दाउदनगर थाना में तैनात सभी पुलिसकर्मी शोकाकुल है। मुंशी संजय कुमार ने बताया कि वे बहुत ही मिलनसार एवं ड्यूटी के पक्के थे। ड्यूटी से पूर्व ही तैयार होकर थाना पर पहुंच जाते थे और समय पर ड्यूटी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *