हत्या के आरोप में वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश क्राइम & सुरक्षा गोरखपुर

 

गगहा – गोरखपुर । जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशा-निर्देश में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी बांसगाव के कुशल मार्ग निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में वरिष्ठ उ0नि0 सुभाषचन्द पाण्डेय मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 43/2023 धारा 323 /504/ 506/ 427/ 302 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र रामगोपाल यादव निवासी ग्राम जिवकर थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त अनिल यादव पुत्र रामगोपाल यादव निवासी ग्राम जिवकर थाना गगहा मु0अ0सं0 43/2023 धारा 323/ 504/ 506/ 427/ 302 भादवि थाना गगहा को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम वरिष्ठ उ0नि0 सुभाषचन्द पाण्डेय, उ0नि0 राकेश कुमार सिंह, का0 नन्दन कुमार सिंह, का0 धनन्जय वर्मा थाना गगहा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *