कार्यक्रम: सेवानिवृत्ति पर होमगार्ड जवानों को दी गई विदाई, थानाध्यक्ष ने की प्रशंसा

BREAKING NEWS आजमगढ़ उत्तर प्रदेश समाचार

कार्यक्रम: सेवानिवृत्ति पर होमगार्ड जवानों को दी गई विदाई, थानाध्यक्ष ने की प्रशंसा

    पंखा, छाता, फूल माला व अंग वस्त्र देकर किए गए सम्मानित


ब्यूरो रिपोर्ट- मनोज कुमार सिंह, आज़मगढ़

आज़मगढ़।
रौनापार थाना परिसर में एक भव्य समारोह के साथ सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों की विदाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड विभाग व पुलिस विभाग ने गतिविधियों का आयोजन किया और सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया।
समारोह के दौरान, होमगार्डों ने अपने सेवा जीवन के यात्रा का संक्षेप्त अवलोकन किया और उनके साथ बिताए गए कुछ यादें साझा की। उन्होंने अपने समर्थन और समर्पण के लिए अभिवादन और आभार व्यक्त किया, जिससे उनके सेवानिवृत्ति के इस खास पल को और यादगार बनाया गया।

यादों की झड़ी सी है आँखों में छाई,
हो रही आज आपकी विदाई,
हम करते हैं ईश्वर से प्रार्थना,
पूरी हो जीवन की हर मनोकामना…!

बतादे कि रौनापार थाना प्रभारी रामप्रसाद बिंद ने इस अवसर पर सेवानिवृत्त होमगार्डों के योगदान को सराहा और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “होमगार्ड जवानों ने अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण अध्याय में समाज की सेवा व उनके योगदान ने थाना परिसर को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।” उन्होंने कहा कि सभी मानव हैं पद किसी का कोई भी हो सेवानिवृत्ति के अवसर पर उसे सम्मान पूर्वक विदाई देनी चाहिए।

समारोह में भाग लेने वाले अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी अपने समर्थन और शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए उपस्थित थे। विदाई समारोह में गर्मी के मौसम के बीच, सभी लोग ने खास यादें बनाईं।


👉 कंपनी हरैया ब्लाक के सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों की सूची- 

  1. चंद्रगुप्त मौर्य
  2. सीताराम सिंह
  3. गामा सिंह
  4. सौदागर सिंह
  5. सुरेश सिंह
  6. रामचंद्र सिंह
  7. श्री राम प्रजापति
  8. जगरनाथ प्रसाद

विदाई तो है दस्तुर जमाने का पुराना,
पर जहाँ भी जाना अपनी छाप,
कुछ ऐसे छोड़ जाना,
कि हर कोई गुनगुनाएँ तुम्हारा ही तराना…

इस अवसर पर, बी.ओ. भैरवलाल सोनकर ने सेवानिवृत्त होमगार्डों को विभिन्न सम्मानों और उपहारों से नवाजा। वही मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने इस समारोह के महत्व को बताया और सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों के प्रति अपने आभार की व्यक्ति की।

थे कदम के निशां, बेहिचक चल पड़े,
थामते आये हैं, हम अगर गिर पड़े,
जिनसे सीखा उन्हें, कैसे कर दें विदा,
क्या बड़ी बात है, हम अगर रो पड़े…

यह समारोह समाप्त होने पर पीसी भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त होमगार्डों को समर्थन और शुभकामनाएं मिलती रहीं, जिनसे उनके आगामी जीवन के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली। वहीं सेवा के इस महान यजमानी के लिए समाज ने उन्हें हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया और उनके भविष्य की कामनाएं की।

आप जैसा बड़प्पन नहीं है कहीं,
आप जैसा सरल मन नहीं है कहीं,
आपको हम विदा आज कर दें मगर,
सीनियर ऐसा सज़्ज़न नहीं है कहीं…

समारोह के संपन्न होने पर, सभी लोग भावुकता और गर्व भाव से अपने घरों की ओर रवाना हुए। इस समारोह ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों के लिए एक यादगार और अनुभवपूर्ण पल को बनाया, जिसे वे अपने जीवन भर याद करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *