जननायक कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आशा भरी निगाह से देख रहा समाज, नौजवान व महिलाएं लघु उद्यमी व्यवसायी निजी कार्य करने वाले

BREAKING NEWS उत्तर प्रदेश गोरखपुर

देवरिया। जननायक कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूरे देश में नौजवान महिलाएं, लघु उद्यमी व्यवसायी निजी कार्य करने वाले तथा सर्व समाज के लोग समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़ा अंतिम व्यक्ति भी आशा भरी निगाह से देख रहा है। उक्त बातें अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव संदीप गोरखपुरी ने कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित महुआ पाटन घाट में कांग्रेस सम्मेलन व समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

श्री गोरखपुरी ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर मजबूती से कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव मनोज गौतम ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संविधान बचाना देश बचाना के तर्ज पर कांग्रेस पार्टी कार्य कर रही है कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत करने पर बल दिया जाना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में मछुआरा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र निषाद दीनदयाल प्रसाद, महेंद्र अम्बेडकर, प्रेम लाभार्थी, दिनेश राम,राम किशुन, सुनील विश्वकर्मा, अविनाश,लीला देवी, बिरजू प्रसाद, राहुल, जगदीश प्रसाद,राज कुमार,रवि प्रकाश, अभिषेक कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *