कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों में भारी उत्साह

ठाणे महाराष्ट्र

महाराष्ट्र/भिवंडी- कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भिवंडी शहर के कई क्षेत्रों में भगवान कृष्ण के भक्तों में भारी उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने भगवान कृष्ण की पूजा की रात्रि 12 बजे भक्तों द्वारा अपने आराध्य भगवान कृष्ण गोवर्धन धारी मुरली वाले के जयकारा से पूरा शहर गुज उठा।
भिवंडी के जुनांदुर्खी कृष्ण मंदिर,वह्याले श्री राधे कृषण मंदिर,कोमल पड़ा, ब्राह्मण आली, बाजार पेठ, पद्मा नगर, भाजी मार्केट, भंडारी कंपाउंड, भंडारी चौक, अजय नगर, कामत घर, चरणीपाड़ा, फेना गांव, मानसरोवर यदुवंशी सममाज ,कैलाशनगर कृष्ण मंदिर, आयुक्तालय मार्ग, गोपाल नगर, गायत्री नगर, नां गांव, अंजुर टाटा, नरपोली, चंदन बाग,भाग्य नगर,हनुमान नगर दुर्गा मंदिर,वडूनवघर कृष्ण मंदिर,गोपाल कृष्ण मंदिर दाव्हेले,राधा कृष्ण मंदिर गोपाल नगर ,गोपाल गोशाला,अनगांव, आदि इलाकों में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जन्माष्टमी के इस अवसर पर लोगों ने पंडाल सजा कर भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा पाठ करते हुए कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व का लाभ उठाया। कई स्थानों पर सुंदरकांड के पाठ भी किए गए। तत्पश्चात मध्य रात्रि 12बजे के बाद लोगों ने मान्यताओं के आधार पर भगवान कृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण किया।