देवरिया दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल मासूम बच्चे अनमोल दुबे से मिले सांसद रवि किशन, कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

BREAKING NEWS उत्तर प्रदेश क्राइम & सुरक्षा गोरखपुर देवरिया

गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बुधवार को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती देवरिया घटना मे घायल मासूम बच्चे अनमोल दुबे का हाल जाना। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।

नहीं बचेगा कोई दोषी

सांसद रवि किशन ने कहा कि देवरिया की घटना से मन बहुत दु:खी है। मैं नि:शब्द हूं क्या बोलूं । यह एक ह्दयविदारक घटना है। ऐसी घटना का होना निंदनीय है। एक साथ इतनी लोगों की हत्या बहुत दर्दनाक है। खुद मुख्यमंत्री की नजर इस पूरी घटना पर है। दोषियों को कठोरतम सजा मिलेगी। कोई बचेगा नहीं।

सांसद ने बीआडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बच्चे का हालजान जाना और डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश। सांसद ने कहा कि बच्चे की हालत में पहले से सुधार है। उपचार से फायदा है। डॉक्टर 24 घंटे बच्चे की देखरेख में लगे हैं।

सांसद रवि किशन ने कहा कि इस तरह से आक्रोश में आ जाना कि किसी का परिवार ही खत्म हो जाए। यह किसी तरह स्वीकार्य नहीं है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। शासन व प्रशासन द्वारा दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी