लखनऊ, उत्तर प्रदेश:
आज, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर महात्मा कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने महात्मा कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रदेश के सभी जनपदों में ‘स्वाभिमान के वास्ते – संविधान के रास्ते’ नारे के साथ ‘दलित गौरव संवाद’ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान महात्मा कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस से प्रारंभ होकर 26 नवम्बर, संविधान दिवस तक, प्रदेश के सभी जनपदों में चलाया जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक ने जानकारी दी कि इस अभियान के प्रथम चरण में, प्रदेश के प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की जाएगी, साथ ही प्रत्येक विधानसभाओं के अन्तर्गत 250 प्रभावशाली दलित गणमान्यों से संपर्क करके प्रत्येक विधानसभा में 500 ‘दलित अधिकार मांग पत्र’ भरवाए जाएंगे। पूरे प्रदेश में 1 लाख से अधिक दलित परिवारों के प्रभावशाली लोगों से संवाद किया जाएगा। पूरे प्रदेश में 2 लाख दलित अधिकार मांग पत्र भरकर पार्टी द्वारा दलित समाज की प्रमुख मांगों को जानने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी देश के संविधान और दलितों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। वर्ष 1948-49 में कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास के लिए हरिजन कल्याण बोर्ड की स्थापना करके इन जातियों के उत्थान हेतु पहला कदम बढ़ाया था। शिक्षा से इन्हें जोड़ने के लिए निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। वर्ष 1950 में भारत का संविधान अंगीकृत किया गया, जिसम
ें देश में निवास कर रहे हर दलित, वंचित और शोषित को बराबरी में आने का अवसर मिला। वर्ष 1953 में भूमिहीन दलित समाज को जमीन में आरक्षण देकर हर भूमिहीन को भू स्वामी बनाया गया। यह ‘दलित गौरव संवाद’ इसी प्रतिबद्धता की कड़ी में एक कदम है। कांग्रेस की सरकार ने जमींदारी प्रथा को समाप्त कर देश में बराबरी का सिद्धांत लागू किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने इंदिरा आवास योजना लाकर हर गरीब के घर के सपने को साकार किया। जननायक श्री राहुल गांधी जी की पहल पर, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने नरेगा योजना लागू कर हर हाथ को काम दिया।
दलित गौरव संवाद अभियान के तहत, प्रत्येक जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसजनों द्वारा 10 रात्रि चौपालों का आयोजन किया जाएगा। कुल मिलाकर, 4000 रात्रि चौपालें इस डेढ़ महीने के दौरान आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक लोकसभा में सामूहिक चर्चा (‘दलित एजेंडा’) के तहत कोर ग्रुप का गठन किया जाएगा, और तद्पश्चात प्रदेश के 18 मंडलों पर एक-दिवसीय दलित गौरव यात्रा निकाली जाएगी।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. मसूद अहमद, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय, अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज आलम, राजेश सिंह काली, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सी0पी0 राय, डॉ. हिलाल अहमद नकवी, डॉ. मनीष हिंदवी, पुनीत पाठक, सचिन रावत, राहुल राजभर, अभिमन्यु त्यागी, रफत फातिमा, सुधा मिश्रा, शमीम खान, विजय बहादुर, लालती देवी, नईम सिद्दीकी, दान
िश आज़म वारसी, बृजेन्द्र सिंह, नितान्त सिंह, ममता सक्सेना, सोम विकल, अन्नता तिवारी, अनिल देव त्यागी, अनामिका यादव, दिनेश सिंह यादव, तनवीर फातिमा, सुषमा मिश्रा, डॉ. रिचा शर्मा, अरशद खुर्शीद, निर्मला भारती, शांति पटेल, सीमा भारती, अनीस अंसारी, और नावेद नकवी, सहित भारी संख्या में कांग्रेस सदस्य मौजूद थे।