बंदर ने छत से धकेला, महिला गंभीर

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

तहसील संवाददाता- नरसिंह यादव, बांसगांव, गोरखपुर

गगहा थाना क्षेत्र के पिछौरा में बंदर के हमले से सुलेमान की पत्नी शबनम निशा छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर अवस्था मे महिला को ईलाज के लिए गोरखपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शबनम निशा सोमवार कीसुबह दो मंजिला छत पर थी उसी दौरान एक काला बंदर छत पर आकर रखे तिल को खाने लगा। महिला बंदर को भगाने गयी तभी बंदर ने छत से महिला को धक्का दे दिया। जिससे वह छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी।इसके पहले भी उसी गांव के रामप्रताप सिंह, बलेश्वर यादव की पत्नी को बंदर के घायल कर चुका हैं।