गोरखपुर: शादी के बहाने नाबालिक के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने दरबार में की शिकायत

BREAKING NEWS उत्तर प्रदेश क्राइम & सुरक्षा गोरखपुर

तहसील संवाददाता- नरसिंह यादव, बांसगांव, गोरखपुर


गोरखपुर के एक छोटे से गाँव मदरहा में हुए एक घटना में, एक नाबालिक लड़की को शादी के बहाने दुष्कर्म का शिकार बनाया गया है। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत के लिए एस एस पी दरबार में जानकारी दी है।

घटना के अनुसार, आरोपी की उम्र लगभग 21 वर्ष का है, ने पीड़िता के साथ बहला फुसलाकर छल कपट द्वारा शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद उसे शादी के बहाने मुकरा दिया। पीड़िता ने कई प्रयासों के बावजूद परिवार और आरोपी के बीच सुलह की कोशिश की, लेकिन यह सार्थक परिणाम नहीं दिखा।

पीड़िता ने इस घटना के बाद 18 दिसंबर 2023 को एस एस पी दरबार में शिकायत दर्ज करते हुए न्याय की गुहार लगाई। गगहा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन शुरू की है|