मजदूर किसान उत्थान सेवा संगठन की मासिक बैठक।

अमेठी

ब्यूरो रिपोर्ट- प्रेम कुमार शुक्ल, अमेठी

प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी पाल की अध्यक्षता में कार्यालय बारामासी मजदूर किसान उत्थान सेवा संगठन की मासिक बैठक संपन्न हुई बैठक में संगठन के जिला तहसील तथा ब्लाक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण एवं सैकड़ों मजदूर किसान कोविड-19 का पालन करते हुए बैठक को सफल बनाया तथा वर्तमान में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित तमाम जंकल कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा मजदूरों किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पालने बात और बैठक को संबोधित किया और मजदूरों किसानों की समस्याओं को सुना तथा अपने संबोधन में सरकार व शासन द्वारा जनहित में संचालित जनकल्याणकारी तमाम योजनाओं पर प्रकाश डाला और किसानों को आश्वस्त किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा जनहित में संचालित समस्त प्रकार की योजनाओं का लाभ किसानों मजदूरों को चौखट द्वार तक जन जागरूकता अभियान चलाकर संगठन हर संभव सभी योजनाओं का लाभ दिलाने में आपका सहयोग करेगा बैठक में सभी किसानों ने एक स्वर में आवाज उठाया कि डीजल की बढ़ती कीमत व महंगाई से किसान त्रस्त कंगाल परेशान है संगठन द्वारा किसानों ने यह भी सरकार से मांग किया लघु एवं सीमांत छोटे-छोटे काश्तकार गांव में निवास करते हैं भाजपा सरकार एक नीति तैयार कर किसानों को कम दर पर फसल सिंचाई के लिए डीजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर विचार करें जिससे किसानों को फसल उगाने खेती सिंचाई करने में सुविधा व सहूलियत मिल सके।
इसी कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि जनहित में शासन द्वारा असंगठित श्रमिकों के हितों में एक विशेष योजना अंतर्गत पंजीकृत कर जिले में स्थापित सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय जनपद अमेठी द्वारा लाभ दिया जा रहा है असंगठित श्रमिकों की सुविधा के लिए संगठन द्वारा समस्त प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाए जाने में मजदूर किसान उत्थान सेवा संगठन जनपद अमेठी आपका सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर एवं दृढ़ संकल्पित है।
बैठक में उपस्थित संगठन के पदाधिकारी गण एवं किसान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह फौजी प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद प्रदेश उपाध्यक्ष शिव दर्शन पाल जिला अध्यक्ष केपी तिवारी जिला उपाध्यक्ष वरुण कुमार प्रजापति जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती लखपति सरोज तहसील अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती राजधानी कोरी तहसील अध्यक्ष शिव कुमार माली तहसील उपाध्यक्ष रामकृपाल यादव विधानसभा अध्यक्ष गौरीगंज इंद्र देव मिश्रा किसान राम मूरत यादव शिव कुमार चौरसिया अरुणेश सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *