Breaking news

लूट सको तो लूट की तर्ज पर हो रहा नगर पालिका अकबरपुर में नाली का निर्माण कार्य

अम्बेडकर नगर

नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर में निर्माण के नाम पर हो रही धांधली रुकने का नाम नहीं ले रही है। चाहे वह ईंटरलाकिंग ईंट लगाने को लेकर हो या फिर नाली आदि के निर्माण को लेकर।

मानकविहीन कार्यों की तरफ नगर पालिका परिषद प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा है। अशोक गन हाउस गली में नाली के निर्माण में मसाले की गुणवत्ता तो न के बराबर है ही साथ ही पीली ईंटों का प्रयोग भी हो रहा है। जिम्मेदार लोगों से शिकायत भी हुई लेकिन निर्माण कार्य जारी है। नगर पालिका क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार नहीं आ रहा है।गुणवत्ता की अनदेखी कर काम करा रहे लोग चांदी काट रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन भी इस तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं महसूस कर रहा है।

निर्माण कार्य में बरती जा रही धांधली का आलम यह है कि मसाले में मोरंग का नामोनिशान तक नहीं है। सफेद बालू से ही निर्माण कार्य चल रहा है। सीमेंट भी मानक के अनुसार नहीं मिलाई जा रही है। ईंट की गुणवत्ता भी अत्यंत खराब है।कई लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति भी जताई लेकिन जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में निर्माण करा रहे लोग तेजी के साथ कार्य पूरा कराने में लगे हुए हैं।