स्वंय सहायता समूह द्वारा कलेक्ट्रेट में लगाया गया स्टाल।

अमेठी उत्तर प्रदेश समाचार

अमेठी। आज होली पर्व के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एन.आर.एल. एम. अन्तर्गत संचालित स्वामी महिला स्वंय सहायता समूह द्वारा स्टाल लगाया गया, जिसमें पापड़, चिप्स, गुझिया आदि के साथ गाय के गोबर से निर्मित हर्बल रंग व गुंलाल की बिक्री की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी निशा अनंत द्वारा समूह के उत्पादों की खरीदारी की गई तथा समूह को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में विकास भवन परिसर सहित जनपद के समस्त विकास खण्डों में विभिन्न स्वंय सहायता समूह द्वारा रंग-गुलाल तथा खाद्य पदार्थो के स्टाल लगाकर बिक्री की गयी।