बाईक में भिडन्त दो घायल, इलाज को तडपे

अमेठी

एम्बुलेंस सेवा 108 के हटे संविदा कर्मी, आपातकालीन सेवा ठप्प

ब्यूरो रिपोर्ट- प्रेम कुमार शुक्ल, अमेठी
अमेठी। अमेठी – दुर्गापुर रोड पर दो बाईक में भिडन्त हो गई। दो लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं। जबकि दुर्घटना के बाद बाईक भिडने वाले बाईक के साथ फरार हो गए। पुलिस सडक से गुजरती रही। और घायल सडक पर तडपते रहे।
शनिवार को अमेठी – दुर्गापुर रोड पर पांच किलोमीटर दूर हथिकला गांव के पश्चिम दो बाईक की भिड़ंत हो। जिसमें एक महिला (23) पुरुष (27)को गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाईक सवार सुल्तानपुर जिले के सेमरी बाजार जाने की बात घायल बता रहे हैं। बाकी घायल दहशत में है। गाँव के मदन तिवारी, ओम प्रकाश, राम मिलन तिवारी, आदि राहत बचाव में लगे हैं। एम्बुलेंस के मोबाइल बैन 108 पर घटना की सूचना गामीण दे रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस सेवा से बात होने के बाद भी सेवा नहीं मिल पा रहीं। लोगों का कहना है एम्बुलेंस सेवा 108 के संविदा कर्मियों को सेवा से पृथक सरकार ने कर दिया है। जेम पोर्टल के चलते संविदा कर्मी की हाल बेहाल है। घायल सडक पर तडप रहे हैं। कांग्रेस नेता बिनोद कुमार मिश्र का कहना है कि सरकार आपातकालीन सेवा मुहैया कराने में सरकार असफल साबित हो रही है। निजी क्लिनिक और प्राईवेट अस्पताल की एम्बुलेंस सेवाओं को शासन – प्रशासन जोडने को राजी नहीं हैं। यह तनाशाही है। जनता को सुविधा मिलनी चाहिए। अमेठी सीयचसी पर जानकारी की गई। तो पता चला कि एम्बुलेंस लेस के संविदा कर्म चारी हड़ताल पर हैं। सेवा प्रदाता कंपनी को परिवर्तन कर दिया गया है। अभी नयी भर्ती नहीं हुई है। निवर्तमान संविदा अब काम पर लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *